
जयपुर। अजीतगढ़ कस्बा थाना एक विवाहिता से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को पीडि़ता ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि उसके पति की बुआ का पोता न्योरना पाटन निवासी आरोपी 17 अगस्त की रात घर आया। उसने बताया कि आज उसका जन्मदिन है। उसने पीड़िता को जन्मदिन का केक खिलाया। केक खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे तथा नींद आने लगी। तब आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली।
आरोपित ने 11 सितंबर को अकेली पाकर एक बार फिर दुष्कर्म किया। जिस पर पीडि़ता ने 15 सितंबर को आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। गुरुवार को आरोपित के गांव में होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
07 Oct 2021 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
