
पर्स लूटने के लिए युवती को ई-रिक्शा से गिराया, 10 फीट तक घसीटा, जयपुर में दिनदहाड़े वारदात
जयपुर। झोटवाड़ा इलाके में लता सर्कल पुलिस के पास बाइक सवार युवकों ने ई-रिक्शा पर बैठी युवती का पर्स लूट लिया। युवती ने पर्स बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उसे दस फीट तक सड़क पर घसीटा। बड़ी बहन को बचाने की कोशिश में छोटी बहन सड़क पर गिर पड़ी। जिसके चलते उसके सिर और मुंह पर चोटें आईं। इस दौरान बाइक सवार युवक पर्स लेकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता हनुमान वाटिका गोकुलपुरा निवासी रजनी बागोरिया ने थाने ने एफआईआर दर्ज करवाई।
रजनी बागोरिया ने बताया कि वह अपनी बहन वंदना (27) और पूनम (25) के साथ मार्केट में वैशाली नगर गई थी। शापिंग के लिए वह ट्राइटन मॉल जाने के लिए क्वींस रोड से ई-रोड से ई-रिक्शा पर बैठे। इस दौरान रास्ते में ई-रिक्शा जैसे ही पुलिया पर चढा तो पीछे से आए बाइक सवार युवक ने वंदना से पर्स लूटने का प्रयास किया। उसने पर्स बचाने के लिए पकड लिया। इस पर झटका मारकर नीचे पटक दिया और दस फीट तक घसीटा। सामने बैठी पूनम ने बहन को गिरता देख उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी सडक पर गिर गई। गनीमत रही कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रजनी ने बताया कि उनका ई-रिक्शा पीसीआर के पीछे चल रहा था। इसके बावजूद पुलिया चढ़ते ही पर्स लुटेरों ने वारदात अंजाम दी। भाई की 29 अप्रेल को शादी होने के कारण तीनों बहनें शॉपिंग करने गई थी। रिपोर्ट के अनुसार पर्स में लगभग 13 हजार रुपए, सोने की अंगूठी, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य कीमती सामान था। जिसे लेकर पर्स लुटेरे फरार हो गए। घायल बहनों को मौके पर एकत्रित लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
Published on:
11 Apr 2023 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
