
टोपी वाले का एक और साथी गिरफ्तार, जयपुर में कई महिलाओं का छीना था चेन, बड़ी मात्रा में चेनें हुई बरामद
अविनाश बाकोलिया / जयपुर।Jaipur Crime News छह महीने पहले चेन लूट की वारदात करने वाले अंतरराज्यीय चेन स्नेचर ( chain snatcher Gang ) रामचंद्र उर्फ अर्जुन बावरिया ( टोपी वाला ) के एक और साथी को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने सोमवार को यूपी के शामली इलाके से गिरफ्तार कर जयपुर लाई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की 26 चेन बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया। दो अन्य बदमाशों की और तलाश कर रही है। शातिर चेन स्नेचर रामचंद्र उर्फ टोपी वाला को पिछले माह गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने रामचन्द को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर ( Police Commissioner ) आनंद श्रीवास्तव ( Anand Srivastava ) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतीश उर्फ भानू बावरिया खानपुर कला झिंझाना, शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में राजस्थान, लुधियाना, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में लूट, चोरी, एक्साइज और आम्र्स एक्ट की वारदातें की है, जिसमें वह जेल जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले दो साल में चेन स्नेचर रामचंद्र ने 150 चेन स्नेचिंग की वारदात करना कबूल किया था। रामचंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चेन स्नेचिंग की वारदात करने के बाद उत्तरप्रदेश के शामली चला जाता था और लूटी गई चेन को सतीश उर्फ भानू बावरिया और चतरसेन नाम के युवक को बेच देता था।
पुलिस टीम पर हुआ था हमला
9 जून को अन्तर्राज्यीय चेन स्नेचर रामचंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद डीसीपी राहुल जैन और एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा के सुपरविजन में एसआई मनोहर, हैडकांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल बाबूलाल की टीम बनाकर आरोपियों को पकडऩे के लिए शामली भेजा गया। जहां पुलिसर्किमयों पर चतरसैन के परिजनों और गांव वालों ने हमला कर दिया था, जिससे वह मौका देखकर भाग गया।
सबसे ज्यादा 11 चेनें प्रताप नगर थाना इलाके की
सतीश लूट की 26 चेनों को बेचने की फिराक में था। बरामद चेन में से 11 चेन प्रताप नगर थाना इलाके की है। बाकि जवाहर सर्किल इलाके की पांच, बजाज नगर की 6 और मालवीय नगर व सांगानेर इलाके की 2-2 चेन बरामद की हैं।
Published on:
29 Jul 2019 09:21 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
