7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर भतीजे ने ऐसी दवा पिलाई, हो गए हाथ-पांव सुन्न, मेडिकल बैड पर लिटाया, और फिर…

करधनी थाना इलाके का मामला, चाची से बलात्कार, जेठ के डॉक्टर पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
d4.jpg

जयपुर। करधनी थाने में एक महिला को अपने डॉक्टर भतीजे से इलाज कराना भारी पड़ गया। डॉक्टर भतीजे ने चाची को ऐसी दवा दी, जिससे महिला के होश में न रही। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे बलात्कार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीडि़ता ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले वह बीमार हो गई। उसने अपने पास ही जेठ के डॉक्टर पुत्र की क्लीनिक पर गई। आरोपी भतीजे डॉक्टर ने उसे बैठाया और शीतल पेय के साथ दवा खाने को दी। दवा खाने के कुछ देर बाद ही पीडि़ता को नींद आने लगी और हाथ-पैर सुन्न हो गए। तब आरोपी ने उसे मेडिकल बैड पर लिटाया और छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार किया।

कुछ देर बाद जब पीडि़ता सामान्य हुई, तब आरोपी को उसकी करतूत परिजन को बताने के लिए कहा। आरोपी ने पीडि़ता को उसकी और खुद की बदनामी होने की बात कहते हुए डराया। तब पीडि़ता चुप रही। लेकिन इसी वर्ष पीडि़ता के ननद के यहां शादी समारोह में पति गए थे। शादी में आरोपी भी था।

आरोपी ने पीडि़ता के पति को भरतपुर खुद के पिता से मिलने भेज दिया और खुद 23 मार्च को जयपुर आ गया। जयपुर में पीडि़ता को पहले वाली घटना की अश्लील फोटो खींचने की बात कहते हुए उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर बलात्कार किया। थानाधिकारी बी.एल. मीना ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग