11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दगाबाज डॉक्टर, अपनी ही साथी को बनाया शिकार, किया इज्जत को तार-तार

जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र में वारदात, महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने किया बलात्कार, अश्लील फोटो खींच कर किया ब्लैकमेल

less than 1 minute read
Google source verification
doctor crime

दगाबाज डॉक्टर, अपनी ही साथी को बनाया शिकार, किया इज्जत को तार-तार

जयपुर। प्रताप नगर क्षेत्र में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी डॉक्टर ने खुद को अविवाहित बताकर महिला डॉक्टर से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान पीड़िता की अश्लील फोटो से उसे ब्लैकमेल भी किया। पीडि़ता ने रविवार को एक चिकित्सक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है।

37 वर्षीय महिला डॉक्टर ने एफआइआर में बताया कि आरोपी डॉक्टर मनीष मील से एक मेडिकल सेमिनार में मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। डॉक्टर मनीष ने अपने को अविवाहित बताया था। उसने शादी करने का झांसा देकर पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीडि़ता की अश्लील फोटो भी खींच ली। वह शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा।

पीडि़ता को चार महीने पहले पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। पीडि़ता ने दूरी बनाई तो मनीष ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने महिला डॉक्टर के साथ मारपीट कर उसका बलात्कार किया।

अपहरण के बाद बंधक बनाया, सामूहिक बलात्कार

उधर नागौर में युवती को अपहरण के बाद चार माह तक बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय पीडि़ता नेहरू पार्क में घूमने गई थी। यहां उसे जानकार ओमप्रकाश अपने दो साथियों के साथ मिला। उसे एमडीएच पार्क चलने को कहा। वो उनके साथ गाड़ी में बैठ गई। इस दौरान उन्होंने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उसने खुद को एक मकान में पाया। इस दौरान उससे कुछ खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। यहां लक्ष्मी ने कहा कि तेरी शादी ओमप्रकाश से कर दी गई है। इसके बाद ओमप्रकाश और फिर गणेश, मनोज, प्रेम ने उससे बलात्कार किया।