
मुकेश शर्मा / जयपुर। राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि बैग में रखे एक प्री-मैच्योर बच्ची के शव को भी चुरा ले गए। बच्ची की मौसी को शव रखा बैग नहीं मिला तो अस्पताल में पहुंचकर जच्चा (बच्ची की मां) को इसकी जानकारी दी।
सूचना पर संजय सर्कल थाना पुलिस और बच्ची की मां और मौसी तलाश में जुटे। बाद में पुलिस कन्ट्रोल रूम से सूचना मिली कि चांदपोल चर्च के नजदीक बैग में मिला, जिसमें बच्ची का शव भी रखा था। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया, जहां पर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
बच्ची की मां ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश निवासी है। हाल ही में पति से तलाक हुआ है। वह काम के संबंध में 17 दिसम्बर को ही जयपुर स्थित विश्वकर्मा में अपनी मौसी के घर आकर रहने लगी। 22 दिसम्बर को पेट में दर्द होने पर मौसेरी बहन जनाना हॉस्पिटल लेकर आई। यहां पर सात माह की प्री-मैच्योर बच्ची ने जन्म लिया। बच्ची मृत होना बताया गया।
मौसेरी बहन बच्ची के शव को एक बैग में रखकर चांदपोल शमशान में अंत्येष्टि के लिए लेकर जा रही थी। मौसेरी बहन ने अस्पताल आकर बताया कि अंत्येष्टि के लिए बैग नीचे रखकर माला व अन्य सामान खरीद रही थी, तभी कोई बैग ले गया। अब पुलिस जांच कर रही है कि शव रखे बैग को मौसेरी बहन कहीं रखकर आ गई या फिर उसे कोई उठा ले गया था।
शव देख लावारिस छोड़ गया बैग
यह भी आशंका जताई जा रही है कि बैग चोरी करने वाले ने उसके अंदर देखा होगा, तब बैग में बच्ची का शव मिलने पर उसे लावारिस पटक कर चला गया।
Published on:
23 Dec 2021 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
