18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर रात छत पर पत्नी कर रही प्रेमी संग सारी हद पार, पति ने टोका तो किया जानलेवा वार

जयपुर के झोटवाड़ा थाने का मामला, सुरक्षा एजेंसी अधिकारी को पत्नी ने दो मंजिला से धकेला, रीढ़ की हड्डी टूटी, पिता ने अवैध संबंधों को बताया कारण

less than 1 minute read
Google source verification
jaipur crime news

देर रात छत पर पत्नी कर रही प्रेमी संग सारी हद पार, पति ने टोका तो किया जानलेवा वार

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में सुरक्षा एजेंसी अधिकारी को पत्नी द्वारा दूसरी मंजिल से धकेलने का मामला सामना आया है। मामले में पीड़ित के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई है। दूसरी मंजिल से गिरने के कारण पीड़ित की रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार चूरू निवासी पीड़ित का विवाह दिल्ली के द्वारका निवासी के साथ 20 जून 2018 को हुआ था। विवाह के बाद से दोनों के संबंध ठीक नहीं रहे। आरोप है कि आरोपी महिला की सीकर निवासी एक युवक के साथ दोस्ती थी। दोनों व्हाटसएप व सोशल मीडिया के माध्यम से काफी बातचीत किया करते थे।

इस पर पति ने जब आपत्ति जताई तो आरोपी और उसके दोस्त ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। 16 जुलाई को रात 11.30 बजे आरोपी पत्नी छत पर जाकर वीडियो कॉल पर अपने प्रेमी के साथ अश्लील बात और हरकतें कर रही थी। इस पर पीड़ित ने टोका तो पत्नी ने उसे दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जिसके चलते पीड़ित की रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह अपाहिज हो गया। धक्का दिए जाने के बारे में बेटे ने पिता को अस्पताल में बताया। बेटे के अस्पताल में भर्ती होने के कारण पिता ने 3 अगस्त को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

जांचाधिकारी सहायक उप निरीक्षक बजरंग लाल ने बताया कि पीड़ित की रीढ़ की हड्डी टूट गई। आरोप है कि पत्नी ने उसे बालकनी से धक्का दे दिया। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की जांच की जा रही है।