11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में पिस्टल लेकर आए लुटेरे, पेट्रोल पंप से लाखों लूट ले गए, सीसीटीवी में कैद वारदात, देखें वीडियो

जेल डीजी कार्यालय के सामने स्थित है पेट्रोल पंप, केबिन में बैठे थे दोनों कर्मचारी, तभी हाथों में पिस्टल लेकर पहुंचे दो लुटेरे, कर्मियों से लूट ले गए 1.50 लाख रुपए

less than 1 minute read
Google source verification
a5.jpg

मुकेश शर्मा / जयपुर। घाटगेट स्थित डीजी जेल कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोप पंप पर हथियारबंद्ध दो लुटेरे कर्मचारियों से 1.50 लाख रुपए लूट ले गए। हालांकि गुरुवार रात तक दोनों लुटेरों को सुराग नहीं लग सका था।

पीडि़त कर्मचारी रमेश ने बताया कि बुधवार देर रात 11 बजे पंप बंद करने के बाद रस्सी लगा दी। फिर साथी विक्रम के साथ कैश को लेकर केबिन में चला गया। दोनों कर्मचारी केबिन में बैठकर हिसाब लगा रहे थे। तभी दो लुटेरे हाथों में पिस्टल लेकर केबिन में घुस गए और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। चेतक पुलिस को सूचना दी। लालकोठी थाना पुलिस व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी करवाई। लेकिन गुरुवार तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरों को हुलिए के आधार पर क्राइम ब्रांच व जिला विशेष टीम भी तलाश रही है। गौरतलब है कि हथियारों के बल पर राजधानी में आए दिन वारदात हो रही है। कुछ दिन पहले ही वैशाली नगर में राजेन्द्र चावला की गोली मार हत्या कर दी गई थी।

रात 11 बजे पंप बंद कर केबिन में गए थे कर्मचारी

पेट्रोल पंप के दोनों कर्मचारी रात 11 बजे पंप बंद कर परिसर में स्थित केबिन में चले गए। दिनभर का कलक्शन में आए रुपयों का हिसाब लगा रहे थे। तभी लुटेरे आ गए।