
स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा (फाइल फोटो पत्रिका)
Jaipur News : जयपुर से बड़ी खबर। हैरिटेज निगम में तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र कुमार वर्मा से हुई बदसलूकी मामले में उप महापौर असलम फारूकी सहित 9 पार्षदों की गिरफ्तारी हो सकती है। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने एफआइआर रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।
गृह राज्य मंत्री और पुलिस अधिकारियों से दोषियों की गिरफ्तारी के संबंध में बात की जा रही है। विभागीय स्तर पर भी इन पार्षदों के खिलाफ नगरपालिका कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र कुमार वर्मा की शिकायत पर जून, 2023 में तत्कालीन महापौर, उनके पति, उप महापौर और पार्षदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्मा ने शिकायत में बंधक बनाने, अपशब्द कहने और धमकाने के आरोप लगाए थे।
Published on:
29 May 2025 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
