7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक की गलती से विद्युत भवन में मचा हड़कंप, एक महीने के काम का डिस्कॉम कर्मचारियों को दो बार मिला वेतन

जयपुर डिस्कॉम कर्मचारियों के खाते में दो बार पहुंची वेतन राशि, बैंक सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी से कर्मचारियों के खाते में दो बार जमा हुई सैलेरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 8 Dec 2017, 11:38 AM IST

Electricity headquarters Discom employees get Salary twice for one month's work

जयपुर। राजस्थान रोडवेज समेत राज्य के कई विभागों में जहां कर्मचारियों को मासिक वेतन के लाले पड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आज सुबह जयपुर डिस्कॉम मुख्यालय विद्युत भवन में कार्यरत कर्मचारियों के बैंक खाते में दो बार वेतन राशि जमा होने का मामला सामने आया है। बीते दो दिसंबर को कर्मचारियों को वेतन राशि का भुगतान डिस्कॉम कर चुका है लेकिन आज सुबह कर्मचारियों को मोबाइल पर मिले एसएमएस से दोबारा वेतन राशि जमा होने की सूचना मुख्यालय में जंगल में आग की तरह फैल गई। हालांकि कर्मचारियों के खाते में दो बार वेतन राशि जमा होने की वजह बैंक सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी को बताया जा रहा है। वजह चाहे जो भी हो दोबारा इस वेतन राशि के मैसेज ने कुछ पल के लिए ही सही लेकिन कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान ला दी।

जानकारी के अनुसाार विद्युत निगम मुख्यालय विद्युत भवन में करीब डेढ़ हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों को बीते नवंबर माह के वेतन का भुगतान विद्युत निगम ने बीते दो दिसंबर को कर दिया। वहीं आज सुबह कुछ कर्मचारियों के मोबाइल पर फिर बैंक खाते में वेतन राशि जमा होने की सूचना मिली। बैंक खाते में दोबारा वेतन राशि जमा होने की सूचना से मुख्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी एक दूसरे से दोबारा वेतन राशि बैंक खाते में जमा होने की जानकारी लेते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों में चर्चा रही कि शायत डिस्कॉम ने बैंक में बल्क राशि जमा कराई और एकाउंट विंग की ओर से चूक होने पर पहली बार कर्मचारियों को दो बार वेतन का भुगतान हुआ। हालांकि डिस्कॉम प्रशासन ने मामले में बैंक की ओर से चूक होने की बात कही है।

मामले में जयपुर डिस्कॉम डायरेक्टर फाइनेंस एमएस पालावत ने कर्मचारियों के बैंक खाते मेें दो बार वेतन राशि का भुगतान होने के मामले में बैंक की ओर से गलती होने की बात कही है। उन्होने कहा कि बैंक की ओर से इस तरह की गलती हुई है और बैंक इसे रेक्टिफाई कर भुगतान की गई राशि को कैंसिल कर रहा है।