22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी कार्यालयों से होगी अब बकाया बिल की वसूली

Rajasthan Energy Development Corporation जयपुर। जयपुर डिस्कॉम ने अब सरकारी विभागों व कार्यालयों पर बकाया बिजली बिल की वसूली पर फोकस कर दिया है। Jaipur Discom revenue collection के लिए जयपुर डिस्कॉम ने अपने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। सभी सर्किल इंचार्ज अब ऐसे विभागों या कार्यालयों के इंचार्ज या अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे और बकाया बिजली बिल भुगतान को लेकर समझाइश करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
सरकारी कार्यालयों से होगी अब बकाया बिल की वसूली

सरकारी कार्यालयों से होगी अब बकाया बिल की वसूली

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम ने अब सरकारी विभागों व कार्यालयों पर बकाया बिजली बिल की वसूली पर फोकस कर दिया है। Jaipur Discom revenue collection के लिए जयपुर डिस्कॉम ने अपने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। सभी सर्किल इंचार्ज अब ऐसे विभागों या कार्यालयों के इंचार्ज या अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे और बकाया बिजली बिल भुगतान को लेकर समझाइश करेंगे।

सरकारी विभागों के बिजली बिलों की बकाया राशि वसूल करने के लिए राजस्थान डिस्काम्स के अध्यक्ष भास्कर ए. सावंत ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। सांवत ने सरकारी कार्यालयों और विभिन्न विभागों से बकाया बिल राशि वसूलने के लिए संबंधित सर्किल इंचार्ज की जिम्मेदारी तय की है। इसके तहत सभी सर्किल इंचार्ज बकाया राशि वाले विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गैर-विवादित बिजली बिलों की बकाया राशि को वसूल करने का प्रयास करेंगे। जयपुर डिस्कॉम ने यह कदम अपनी आय बढ़ाने के लिए किया है। डिस्कॉम अधिकारियों की मानें तो राजधानी जयपुर में ही विभिन्न सरकारी विभागों व कार्यालयों पर ही बिजली बिल के लाखों रुपए बकाया चल रहा है।

बिजली चोरी करने वालों पर भी होगी सख्ती
बिजली चोरी करने वालों पर अब सख्ती होगी। जयपुर डिस्कॉम ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए है। बिजली चोरी करने वालों के साथ बिजली तंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर भी अब कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए भी राजस्थान डिस्काम्स के अध्यक्ष भास्कर ए. सावंत ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।

ये भी करेंगे अधिकारी...
जयपुर डिस्कॉम के अधिकारी अब सब-डिविजन में गत वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में लाॅस बढे़ने के कारण भी तलाशेंगे। इसके साथ ही सब-डिविजनों में लाॅस कम करने के प्रभावी प्रयास भी करेंगे। वहीं अगले दो माह में सभी डिफेक्टिव मीटर्स को बदला जाएगा।