
गूगल ने चेतावनी जारी करते हुए कम्प्यूटर को नुकसान होने का अंदेशा जताया
मालूम हो राज्य सरकार की डीओटी की वेबसाइट पर भी बीते साल हैकर्स ने हमला बोला था। वहीं बीते शुक्रवार को जयपुर डिस्कॉम की आधिकारिक वेबसाइट भी हैकर्स के निशाने पर आने की बात सामने आई है। डिस्कॉम की वेबसाइट पर गूगल ने चेतावनी जारी करते हुए कम्प्यूटर को नुकसान होने का अंदेशा जता दिया है। शुक्रवार को ही डिस्कॉम प्रशासन ने वेबसाइट की तमाम सूचनाएं राज्य सरकार के उर्जा विभाग के पोर्टल पर ट्रांसफर कर ली है।
बिटकॉइन की मांग
डिस्कॉम एसई आईटी रामवतार शर्मा ने वेबसाइट हैक होने से इनकार करते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर ऊर्जा विभाग की पोर्टल पर सूचनाएं ट्रांसफर होने की बात कही है। वहीं डिस्कॉम में अंदरखाने से मिली जानकारी को पुख्ता मानें तो शुक्रवार को हैकर्स ने वेबसाइट हैक करते हुए डिस्कॉम प्रशासन से बिटकॉइन की मांग रख दी। जिसे डिस्कॉम ने सिरे से खारिज करते हुए सभी सूचनाएं वेबसाइट से हटाकर ऊर्जा विभाग के पोर्टल पर ट्रांसफर कर ली।
Published on:
24 Feb 2018, 6:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.