13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur ऊर्जा मंत्री भाटी और कर्मचारी संगठन के बीच मध्यस्थता कराएंगे खाचरियावास

Jaipur प्रान्तीय विद्युत मंडल मजदूर फैडरेशन राजस्थान इंटक का अधिवेशन शनिवार को बनीपार्क स्थित मजदूर मैदान में आयोजित किया गया। इसमें electrical workers organization के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और बिजली कर्मचारियों को किसी भी बात के लिए परेशान नहीं होना पडेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur ऊर्जा मंत्री भाटी और कर्मचारी संगठन के बीच मध्यस्थता कराएंगे खाचरियावास

Jaipur ऊर्जा मंत्री भाटी और कर्मचारी संगठन के बीच मध्यस्थता कराएंगे खाचरियावास

Jaipur प्रान्तीय विद्युत मंडल मजदूर फैडरेशन राजस्थान इंटक का अधिवेशन शनिवार को बनीपार्क स्थित मजदूर मैदान में आयोजित किया गया। इसमें electrical workers organization के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और बिजली कर्मचारियों को किसी भी बात के लिए परेशान नहीं होना पडेगा। उन्होंने मंच पर ही यूनियन पदाधिकारियों से बात कर कर्मचारियों के मांग पत्र पर चर्चा की और अतिशीघ्र ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से वार्ता कर कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरी करवाने का आश्वासन दिया। खाचरियावास ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए वे Energy Minister Bhanwar Singh Bhati और कर्मचारी संगठन के बीच मध्यस्थता करेंगे।

बजरंगलाल मीणा बने अध्यक्ष, विद्यासागर महामंत्री निर्वाचित
इस मौके पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के संगठन मंत्री घनश्याम सिंह राणावत को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया, जिन्होंने सर्व सम्मति से बजरंग लाल मीणा का प्रदेशाध्यक्ष पद पर और विद्यासागर शर्मा का प्रदेश महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन करवाया।

यूनियन के कार्यों की दी जानकारी
अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष बजरंग लाल मीणा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सभी समस्याओं पर संज्ञान लिया है और नियमित रूप से यूनियन के साथ बैठक की जा रही है। इस दौरान उन्होंने यूनियन का 28 सूत्री मांग पत्र भी पढकर सुनाया। वहीं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर शर्मा ने यूनियन के कार्यों की जानकारी दी और कर्मचारियों के लिए सदा तैयार रहने का भरोसा दिलाया। यूनियन के प्रवक्ता डी.डी. शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में इंटक तथा राष्ट्रीय बिजली कर्मचारी यूनियन के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।