
Photo- Patrika
जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र के सीकर रोड स्थित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को कृषि विभाग ने नकली उर्वरक व कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की। फैक्टरी से 15 से 20 लाख रुपए मूल्य का नकली उर्वरक बरामद किया गया।
बीज निरीक्षक सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि, उच्चाधिकारियों से सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचने पर फैक्ट्री पर ताला लगा मिला। मालिक से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। इसके बाद हरमाड़ा पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़ा गया।
फैक्ट्री में श्रीराम कंपनी के नाम से उर्वरक की पैकिंग की जा रही थी। मौके से 254 कट्टे साल्ट, 274 सोडियम सल्फेट, 335 एमपी और 171 पोटाश के कट्टे बरामद हुए।
Updated on:
8 Jun 2025, 11:00 AM IST
Published on:
8 Jun 2025, 10:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.