
jaipur foot: विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट चर्चा में, नई पहल शुरू
जयपुर। विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट का शिविर कम्बोडिया में आरम्भ हुआ । भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति कृत्रिम अंग लगाने का कार्य भारतीय दूतावास के सहयोग से कर रही हैं। कम्बोडिया में गृह युद्ध के कारण लैण्ड माइन से बड़ी संख्या में वहां के नागरिक अपने अंग गंवा चुके थे, ऐसे ही दिव्यांगों को जयपुर फुट लगाकर उन्हें चलने-फिरने योग्य बनाने के लिए इस विशेष शिविर का आयोजन विदेश मंत्रालय की पहल से शुरू हुआ है ।
कम्बोडिया माइन एक्षन विकटिम एसिसटेन्स एथारिटी (सी.एम.ए.ए.) के उपाध्यक्ष फूम सोफा कमोकाल, बान्ती मीनचे प्रान्त के गवर्नर उम रियातया, कम्बोडिया स्थित भारतीय राजदूत डाॅ. देव्यानी रवोबर गडे और बी.एम.वी.एस.एस. के प्रतिनिधि के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष सतीश मेहता शिविर के उदघाटन समारोह में उपस्थित रहे ।
उपाध्यक्ष सोफाकमोकाल ने कम्बोडिया के दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार और बी.एम.वी.एस.एस. का यह सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कम्बोडिया में लैण्ड माइन बलास्ट और अन्य कारणों से अपने अंग गंवा चुके ऐसे लोगों की संख्या बहुत बड़ी हैं। ऐसे दिव्यांगों के पुर्नवास के लिए जहां भारत का सहयोग प्रषंसनीय हैं, किन्तु अधिक से अधिक दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए ऐसे ही और शिविर लगाने की भी आवश्यकता है। इस शिविर में 600 दिव्यांगों को लाभान्वित किया जाएगा ।
Updated on:
3 Mar 2023, 2:24 PM IST
Published on:
3 Mar 2023, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.