
राजस्थान में चुनाव तक फ्री दिखाएंगे गांधीजी का जीवन-दर्शन, फिर चुकाना होगा शुल्क
जयपुर। राजधानी के सेंट्रल पार्क में गांधी दर्शन म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है, इसी माह जनता को इसकी सौगात मिलने जा रही है। उद्घाटन होते ही जनता निशुल्क गांधीजी के जीवन दर्शन के बारे में जानेंगी। सब कुछ जेडीए के प्लान के अनुसार रहा तो उद्घाटन समारोह तीन दिन का होगा। इसमें पहले दिन लोकार्पण समारोह होगा, दूसरे दिन सेमिनार होगी। वहीं तीसरे दिन गांधीजी के जीवन दर्शन को एक प्ले के माध्यम से दिखाया जाएगा।
जेडीए ने उद्घाटन के लिए 21 सितंबर को करवाने की तैयारी की है, माना जा रहा है कि सीएम से समय मिलते ही 21 सितंबर को इसका उद्घाटन हो सकता है। जेडीए अफसरों की मानें तो उद्घाटन के बाद इसे जनता के लिए नि:शुल्क खोला जाएगा। हालांकि बाद में गांधी दर्शन म्यूजियम देखने और गांधीजी के जीवन दर्शन के बारे में जानकारी लेने के लिए लोगों को शुल्क चुकाना होगा। जानकारों की मानें तो चुनावों तक लोगों को यह फ्री में दिखाया जा सकता है।
गांधी के जीवन दर्शन की मिलेगी जानकारी
गांधी दर्शन म्यूजियम में महात्मा गांधी के संस्कारों और उनके विचारों से लोगों को रूबरू करवाया जाएगा। देश के प्रमुख आंदोलनों में गांधीजी की भूमिका, आंदोलन से पहले गांधीजी के जीवन—दर्शन के बारे में जानकारी मिलेगी। विरासत एवं स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य आंदोलनों को आभासी तौर पर पुनर्जीवित किया गया है। इस म्यूजियम में बेसमेंट, लॉअर ग्राउण्ड, अपर ग्राउण्ड में प्रार्थना कक्ष, लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, कैफेटेरिया, एडमिन ब्लॉक, सेंट्रल कोट एवं घाट आदि बनाए गए है।
गांधी दर्शन म्यूजियम खास-खास
करीब 82 करोड़ रुपए की लागत के इस प्रोजेक्ट का काम किया जा रहा है।
2 अक्टूबर 2021 को सेन्ट्रल पार्क में सीएम ने किया शिलान्यास
14500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया गया म्यूजियम
प्रथम चरण में हुआ म्यूजियम के स्ट्रेक्चर से संबंधित निर्माण का काम
द्वितीय चरण में भवन की फिनिशिंग व इंटीरियर से संबंधित हुए काम
तृतीय फेज में म्यूजियम के डिजिटल एवं तकनीकी संबंधित कार्य किए जा रहे है।
चतुर्थ फेज में म्यूजियम परिसर के बाहरी विकास कार्य किए जा रहे है।
पंचम फेज में स्लोपिंग रूफ का काम हो रहा है।
6ठें फेज में म्यूजियम के शेष अन्य काम हो रहे है।
Published on:
12 Sept 2023 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
