23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

महापौर ने किया योग, अब हर वार्ड में 21 दिन तक योग

Nagar Nigam Jaipur: ग्रेटर जयपुर नगर निगम में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, निगम आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य अफसरों ने योग किया।

Google source verification

जयपुर। ग्रेटर जयपुर नगर निगम में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, निगम आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य अफसरों ने योग किया। अब 21 दिन ग्रेटर निगम के हर वार्ड में योग शिविर लगाए जाएंगे। निगम क्षेत्र के हर वार्ड, हर कॉलोनी, पार्क आदि को योगमय बनाने के लिए महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ।

योग महोत्सव की शुरूआत निगम मुख्यालय से हुई। महापौर सौम्या गुर्जर के साथ निगम के अफसरों और कर्मचारियों ने योग किया। योगाचार्य ढाका राम ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान उन्होंने तनाव मुक्त जीनव जीने के उपाय भी बताए। इस दौरान सभी जोन उपायुक्तों के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।

समाज को स्वस्थ्य रहने की दे सकते है एक नई दिशा— महापौर
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि इन योग कार्यक्रमों से ग्रेटर क्षेत्र की सभी गृहणियों, युवाओं, बच्चे, बुर्जुगों आदि को भी योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देश के निर्माण के लिए एक स्वस्थ समाज होना भी आवष्यक है और योग से हम समाज को स्वस्थ्य रहने की एक नई दिशा दे सकते हैं। इसके लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं मोरारजी देसाई योग संस्थान दिल्ली की ओर से काउन्ट डाउन कार्यक्रम के तहत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रेटर क्षेत्र के 21 दिनों तक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

एक दिन पहले ली बैठक
योग महोत्सव आयोजित करने के लिए ग्रेटर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने एक दिन पहले ही विभिन्न योग संस्थानों के 50 से अधिक योग प्रशिक्षकों व योगाचार्यों की बैठक ली। महापौर ने डॉ. सौम्या गुर्जर ने सभी योगाचार्यो से नगर निगम ग्रेटर के ‘हर आंगन योग हर घर निरोग’ की थीम पर हो रहे योग महोत्सव से जुड़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने योगाचार्यों से सुझाव भी लिए है।