19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली सी खुशियां : जगमगा उठे दीपक, मंदिरों में रामधुनी

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण (Sri Ram temple construction in Ayodhya) को लेकर राजधानी जयपुर में चारों ओर दीपावली सी खुशी नजर आई। मंदिरों में दीपदान, रामधुनी और हवन हुए। वहीं घर—घर भी दीप जलाए गए। शहर में कई जगहों पर रामधुनी, भजन—संकीर्तन के आयोजन हुए। वहीं गलता तीर्थ में दीपदान, रामधुनी व महाआरती की गई। बाजारों में भी दीपदान और आतिशबाजी की गई।

2 min read
Google source verification
दीपावली सी खुशियां : जममगा उठे दीपक, मंदिरों में रामधुनी

दीपावली सी खुशियां : जममगा उठे दीपक, मंदिरों में रामधुनी

दीपावली सी खुशियां : जगमगा उठे दीपक, मंदिरों में रामधुनी
— अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की खुशियां
जयपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण (Sri Ram temple construction in Ayodhya) को लेकर राजधानी जयपुर में चारों ओर दीपावली सी खुशी नजर आई। मंदिरों में दीपदान, रामधुनी और हवन हुए। वहीं घर—घर भी दीप जलाए गए। शहर में कई जगहों पर रामधुनी, भजन—संकीर्तन के आयोजन हुए। वहीं गलता तीर्थ में दीपदान, रामधुनी व महाआरती की गई। बाजारों में भी दीपदान और आतिशबाजी की गई।

गलता तीर्थ में सुबह भगवान श्रीरामकुमार, रघुनाथजी और सीतारामजी के महाआरती की गई। पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज ने भजन—संकीर्तन के बाद शाम को दीपदान किया गया।

चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिरश्री रामचन्द्रजी में सुबह अनुष्ठान का आयोजन हुआ। महंत राधेश्याम तिवाडी के सान्निध्य में मानसिक शिला पूजन किया गया। शाम को मंदिर में 1100 दीपकों से महाआरती की गई। इस मौके पर बधाई गान गाए गए।

हनुमान मंदिरों में हुए आयोजन
चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमानजी मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। मंदिर के योगेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में दीपक जलाए गए। सुबह श्रीरामजी का अभिषेक किया गया। हनुमानजी महाराज का विशेष शंगार किया गया। मंदिर में रामनाम संकीर्तन हुआ। भक्तों को लड्डू प्रसादी बांटी गई। घाट के बालाजी मंदिर में सुंदकांड पाठ किए गए। महंत सुदर्शनाचार्य महाराज ने शाम को हनुमानजी महाराज और रामदरबार की दीपकों से आरती की गई।

मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में रोशनी
मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में विशेष रोशनी की गई। मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि सुबह गजानन महाराज का पंचामत अभिषेक किया गया। शाम को 108 दीपक जलाए गए।

भगवान राम का किया पूजन, मिला सम्मान
विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश कार्यालय जमना लाल बजाज मार्ग स्थित भारत माता मंदिर में सत्संग और भजन कीर्तन हुए। भगवान राम का पूजन किया गया। विहिप केन्द्रीय सह मंत्री नरपत सिंह शेखावत, राजस्थान और गुजरात जोन के क्षेत्र संगठन मंत्री गोपाल, क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने कारसेवकों को दुपट्टा धारण करा कर सम्मान किया। भारत माता मंदिर के बाहर आतिशबाजी कर प्रसाद वितरण किया गया।

भगवान भोलेनाथ का अभिषेक
छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। वहीं मंदिर के बाहर आतिशबाजी की गई। वैशालीनगर के गांधी पथ पर भगवान राम के विशाल चित्र के सामने 1100 दीप प्रज्वलन कर महाआरती उतारी। गलता गेट स्थित कनक बिहारी मंदिर में महामंडलेश्वर सियारामदास के सान्निध्य में राम नाम कीर्तन हुआ।

आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
सर्व ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर शहर के विभिन्न मंदिरों में रामायण, हनुमान चालीसा पाठ, संकीर्तन के आयोजन हुए। शाम को दीपक प्रज्जवलित कर महाआरती उतारी गई। आतिशबाजी कर और मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई।
बाजार भी हुए रोशन
चांदपोल बाजार में व्यापार मंडल की ओर से शाम को दीपदान और आतिशबाजी की गई। व्यापारियों ने दुकानों के बाहर दीपक जलाए।