
जयपुर ने ओढ़ी कोहरे की चादर
जयपुर ने ओढ़ी कोहरे की चादर
प्रदेश में दो दिनों पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब सर्दी अपने पूरे शबाब पर है। बीते दो दिनों में ही दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में जहां करीब 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट हो चुकी है।
वहीं दूसरी ओर रात के तापमान में भी करीब 4 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। घने कोहरे की चादर भी प्रदेश को अपनी आगोश में ले रही है। रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में घने कोहरे का असर इसी तरह बरकरार रहने की संभावना है। साथ ही अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मौसम के करवट लेने की संभावना है, जिसके चलते कई हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
अजमेर 19.5 8.1
जयपुर 20.4 9.4
कोटा 21.1 20.1
उदयपुर 20.0 9.0
जैसलमेर 23.6 11.0
जोधपुर 22.09 10.५
बीकानेर 14.2 9.4
चूरू 13.8 7.0
श्रीगंगानगर 14.0 10.2
Published on:
15 Dec 2019 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
