7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Income Tax rade: जयपुर आयकर विभाग ने बढ़ाया जांच का दायरा, अब 30 अधिक ठिकानों पर छापेमारी

आयकर विभाग ( Income Tax Department ) की ओर से बुधवार को शुरू की गई छापे की कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। विभाग ने गुरुवार सुबह दस नए ठिकानों पर छापेमारी ( Income Tax rade) शुरू की है। विभाग को कारोबारी समूह के घर और दफ्तर से जब्त दस्तावेजों के आधार पर दस नए सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।

2 min read
Google source verification
Income Tax rade: जयपुर आयकर विभाग ने बढ़ाया जांच का दायरा, अब 30 अधिक ठिकानों पर छापेमारी

Income Tax rade: जयपुर आयकर विभाग ने बढ़ाया जांच का दायरा, अब 30 अधिक ठिकानों पर छापेमारी

आयकर विभाग की ओर से बुधवार को शुरू की गई छापे की कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। विभाग ने गुरुवार सुबह दस नए ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। विभाग को कारोबारी समूह के घर और दफ्तर से जब्त दस्तावेजों के आधार पर दस नए सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। अभी तक विभाग छापे की कार्रवाई के दौरान तीन करोड़ की नकदी जब्त कर चुका है। गौरतलब है कि विभाग ने होटल और रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी समूहों के 20 ठिकानों पर छापे मारे थे। इसमें एक पूर्व सांसद, जो राजस्थान में मंत्री भी रह चुके हैं, के बेटे के ठिकानें भी शामिल हैं। विभाग की अन्वेषण शाखा की दो दर्जन से ज्यादा टीमों ने बुधवार सवेरे जयपुर में छापे की कार्रवाई शुरू की थी। विभाग ने मानसरोवर इस्कान रेड स्थित होटल हयात रीजेंसी के चार साझेदारों पर छापे मारे जिनमें पूर्व सांसद का बेटा, सांगानेर निवासी रामस्वरूप धानोपिया, कुंच बिहारी और हरिकिशन शामिल हैं। इनके आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इन सभी कारोबारियों के आपस में तार जुड़े हुए हैं। कुछ जमीनों की खरीद-फरोख्त के साथ निर्माण कार्य के सौदे भी इनके बीच हुए हैं।

जमीन की खरीद-फरोख्त के कागजात मिले
अब तक की कार्रवाई में बड़ी संख्या में जमीन की खरीद-फरोख्त के कागजात मिले हैं, जिनमें कुछ बेनामी संपत्ति होने की संभावना है, इसके अलावा काफी बड़ी संख्या में नकद भुगतान से संबंधित जानकारी विभाग को हाथ लगी है। दरअसल, विभाग के तीन माह के अंतरिम एक्शन प्लान में अधिकारियों को कर चोरों से संबंधित काफी जानकारियां जुटाने को कहा गया था। इस कड़ी में राज्य के कई बड़े कारोबारी, बिल्डर, डाक्टर, शिक्षण सेवाओं से जुड़े लोग, कस्टम ब्रोकर और कस्टम सेवाएं देने वाली कंपनियों विभाग की रडार पर है। विभाग की टीमों ने शहर के नामी बिल्डर त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। इसका एक बड़ा कांपलेक्स टोंक रोड पर गांधी नगर स्टेशन के कोने पर बन रहा है। इसके आवास और कार्यालय पर भी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने सहकार स्थित एक ठेकेदार मुरारीलाल अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापे मारी की है, जिसमें टोंक फाटक स्थित मकान और सहकार मार्ग स्थित कार्यालय शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग