आयकर विभाग ने वॉल सिटी जयपुर में कारोबार करने वाले बड़े कारोबारी समेत अन्य लोगों को टारगेट किया है। इसके अलावा, वेडिंग प्लानर, केटरिंग कारोबारी से जुड़े कारोबारी, शादियों में इवेंट और सजावट से जुड़ी बड़ी फर्मों पर यह रेड की गई है। उनके ठिकानों पर सर्च चल रही है। बताया जा रहा है कि सभी बड़े नाम हैं और जयपुर समेत अन्य कई शहरों में उनका कारोबार फैला हुआ है। इनके कार्यालय और उनसे संबंधित ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने दस्तावेज खंगाले हैं।