जानी-मानी अभिनेत्री, स्क्रीन प्ले और फिल्म निर्देशक अपर्णा सेन का कहना है कि उन्हें जो लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया गया है उसे उनकी रचनात्मकता का अंत ना समझा जाए। अपर्णा शुक्रवार को महाराणा प्रताप सभागार में Jaipur International Film Festival के उद्घाटन अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त कर रही थी। फेस्ट में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॅार्ड दिया गया।अपर्णा को ये सम्मान ज्यूरी के सदस्य और स्क्रीन प्ले राइटर कमलेश पांडे तथा जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने प्रदान किया। इस मौके पर ज्वाला और चालबाज जैसी फिल्मों के निर्देशक पंकज पाराशर सहित देश विदेश के दो सौ से भी अधिक निर्माता, निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर मौजूद रहे। समारोह में फिल्मों तथा कला, साहित्य, संस्कृति, सिनेमा और समाज सेवा से जुड़ी अनेक हस्तियोंं 80 फिल्मों को 122 अवॉर्ड दिए गए।
अमीर खुसरो को समर्पित नृत्य रचना की प्रस्तुति
इससे पूर्व रिकी केज, हॉलीवुड स्टार पामेला जय स्मिथ, हैदर हाले और सुमति राम के निर्देशन में जिया नाथ और सनातन चक्रवर्ती अमीर खुसरो को समर्पित नृत्य रचना प्रस्तुत की। फेस्ट में आयोजित अवॉर्ड सैरेमनी में मलयाली फिल्म एवेनोविलोना को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म इंडियन पैनोरमा का गोल्डन कैमल अवॉर्ड, राजस्थानी फिल्म नानेरा बेस्ट फीचर फिल्म फ्रॉम राजस्थान का अवॉर्ड तथा फिल्म मां का दूध को सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म अवॅार्ड प्रदान किया गया।