जयपुर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सैयद अमजद अली ने कहा कि मेडिकल टीमों के साथ बदसलूकी हरगिज़ न हो। इससे पहले मस्जिदों से संदेश दिया गया कि घरों में रहकर नमाज अदा करें और घरों में रहकर कानून की पालना करें। उधर, धर्मगुरुओं ने भी मेडिकल टीमों का सहयोग करने की अपील की। धर्मगुरुओं ने कहा कि ऐसे समय में घरों में रहकर दुआ करनी चाहिए और अपने गुनाह व पापों की माफी मांगनी चाहिए। साथ ही हुकूमत की ओर से दिए जाने वाले हर आदेश को मानना चाहिए।