गुरुवार सुबह बासनी केके कॉलोनी निवासी (57) महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं दोपहर को जारी रिपोर्ट में नागौरी गेट नया तालाब मालियों की बगेची निवासी (27) महिला कोरोना संक्रमित मिली। ये महिला अहमदाबाद लौटकर आई है। जोधपुर में अब तक 10 स्थानीय लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पुलिस ने नागौरी गेट, देवनगर, प्रतापनगर व कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्रों में गुरुवार रात कफ्र्यू लगा दिए। बैरिकेड्स व बलियां लगाकर गली-मोहल्ले व आवाजाही के सभी मार्ग सील कर दिए गए।