
जेडीए ने अपनी 35 बीघा भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
जेडीए की 35 बीघा जमीन पर खेती, कराया अतिक्रमण मुक्त
— जेडीए प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई
— पीएचईडी को आवंटित भूमि पर अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त
जयपुर। जेडीए ने शुक्रवार को सीकर रोड पर जाहोता में प्रतेहपुरा व राजावास में करीब 35 बीघा जेडीए स्वामित्व की भूमि को अतिक्रमण मुक्त (Jaipur JDA Action encroachment free) कराया। दोनों स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब 14 करोड़ रूपए बताई जा रही है। वहीं मानसरोवर के पास नारायण विहार-बी योजना की पीएचईडी को आवंटित करीब एक हजार वर्ग गज भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही रोड सीमा व सुविधा क्षेत्र में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन 12 में सीकर रोड स्थित जाहोता में प्रतेहपुरा में जेडीए स्वामित्व की करीब 33 बीघा बेशकीमती भूमि पर काश्तकारों की ओर से दशकों से कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से खेती की जा रही थी, जिसे जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटा कर जेडीए स्वामित्व की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। वहीं जोन-13 में राजावास में जेडीए स्वामित्व की करीब 2 बीघा बेशकीमती भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनायी गई बाउन्ड्रीवाल अन्य अवैध निर्माण-अतिक्रमण को हटाया गया। जेडीए की ओर से जोन 8 में मानसरोवर के पास नारायण विहार-बी योजना की पीएचईडी को आवंटित 1000 वर्गगज भूमि के सुविधा क्षेत्र व सड़क सीमा में पडोस के भूखण्डधारियों व काश्तकार ने बाउण्ड्रीवाल, तारबंदी कर अवैध रूप से खेती करना शुरू कर दिया, जिसे हटाया गया।
Updated on:
06 Aug 2021 06:30 pm
Published on:
06 Aug 2021 06:30 pm
