23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेडीए कराएगा 185 लाख रुपए में विकास के काम, कार्यादेश जारी

जेडीए अपनी विभिन्न योजनाओं में 185 लाख रुपए में विकास कार्य (development work) करवाएगा। इसके लिए कार्यादेश जारी कर दिए गए है। जेडीए आयुक्त ने बताया कि शिव एन्क्लेव में विद्युतीकरण, महल ए ब्लॉक एक्सटेंशन में रोड लाईट लगाने, निवारू रोड झोटवाडा आरओबी के निर्माण से प्रभावित हितधारियों के लिए विकसित पुर्नवास योजना में विद्युतिकरण कार्य , श्याम नगर में गुजर रहीं विद्युत लाईनों को भूमिगत करने के लिए 185 लाख रूपए की कार्यादेश जारी किये।

less than 1 minute read
Google source verification
जेडीए कराएगा 185 लाख रुपए में विकास के काम, कार्यादेश जारी

जेडीए कराएगा 185 लाख रुपए में विकास के काम, कार्यादेश जारी,जेडीए कराएगा 185 लाख रुपए में विकास के काम, कार्यादेश जारी,जेडीए कराएगा 185 लाख रुपए में विकास के काम, कार्यादेश जारी

जेडीए कराएगा 185 लाख रुपए में विकास के काम, कार्यादेश जारी

— जेडीए की विभिन्न योजनओं में होंगे काम

जयपुर। जेडीए अपनी विभिन्न योजनाओं में 185 लाख रुपए में विकास कार्य (development work) करवाएगा। इसके लिए कार्यादेश जारी कर दिए गए है। जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने बताया कि शिव एन्क्लेव में विद्युतीकरण, महल ए ब्लॉक एक्सटेंशन में रोड लाईट लगाने, निवारू रोड झोटवाडा आरओबी के निर्माण से प्रभावित हितधारियों के लिए विकसित पुर्नवास योजना में विद्युतिकरण कार्य और द्रव्यवती नदी जनपथ, श्याम नगर में गुजर रहीं विद्युत लाईनों को भूमिगत करने के लिए 185 लाख रूपए की कार्यादेश जारी किये गए।

ये भी होंगे काम
— जोन-9 में महल ए ब्लॉक एक्सटेंशन में रोड लाइट लगाने के लिए 16.90 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इस कार्य के लिए पहले 5.95 लाख का कार्यादेश जारी किया जा चुका है, कार्य लगभग 2 माह में पूर्ण करवा लिया जाएगा।
— जोन 6 में झोटवाडा आरओबी के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहीं दुकानों के पुर्नवास के लिए निवारू रोड पर विकसित योजना में विद्युतीकरण कार्य के लिए जेडीए की ओर से 87.36 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
— जोन-8 में द्रव्यवती नदी जनपथ, श्याम नगर में गुजर रहीं विद्युत लाईनों को भूमिगत करने के लिए 13.70 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
— जोन 8 में जेडीए की सृजित आवासीय योजना शिव एन्क्लेव ग्राम गणपतपुरा में विद्युतीकरण के लिए 149.45 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।