
पृथ्वीराज नगर योजना में कॉमर्शियल व संस्थानिक पटृे होंगे जारी
पृथ्वीराज नगर योजना में कॉमर्शियल व संस्थानिक पटृे देना शुरू
— 80 से 200 फीट सेक्टर सडकों पर अनुमोदित योजनाओं में मिलेंगे पट्टे
जयपुर। सरकार के आदेश के बाद जेडीए ने अब पृथ्वीराज नगर योजना में कॉमर्शियल व संस्थानिक पट्टे जारी करना शुरू कर दिया है। जेडीए ने 80 से 200 फीट सेक्टर सडकों पर स्थित अनुमोदित योजनाओं में आवासीय के अलावा अब कॉमर्शियल, मिश्रित, संस्थानिक और मैरिज गार्डन के पट्टे पट्टे दे रहा है।
जेडीए आयुक्त टी.रविकान्त ने बताया कि पृथ्वीराज नगर की 506 योजनाएं अनुमोदित है, जिनमें से 271 योजनाएं 80 फीट चौड़ी सेक्टर सडक से 200 फीट चौड़ी सेक्टर सडक पर सृजित है, इन योजनाओं में आवासीय के अलावा कॉमर्शियल, मिश्रित, संस्थानिक एवं मैरिज गार्डन के पट्टे भी जारी किए जा रहे है। जेडीसी ने बताया कि जोनल विकास योजना-10 के अनुसार जिन सड़कों पर 80 फीट व इससे अधिक व्यावसायिक भू-पट्टी दर्शा रखी है, इन व्यावसायिक भू-पट्टी में आ रहे भूखण्डों को नियमानुसार प्रचलित दरों पर व्यावसायिक पट्टे जारी किए जा रहे हैं।
इनके मिल रहे पट्टे
पृथ्वीराज नगर क्षेत्र की मुख्य 80 फीट व इससे अधिक 200 फीट सड़कों के तहत अजमेर रोड 200 फीट न्यू सांगानेर रोड, 200 फीट वंदे मातरम रोड, 160 फीट गोपालपुरा बाइपास रोड, 160 फीट सिरसी रोड, 100 फीट महारानी गार्डन रोड, 100 फीट पत्रकार कॉलोनी रोड, 100 फीट इस्कॉन, मुहाना मंडी रोड, 100 फीट स्वर्ण गार्डन रोड, 80 फीट बजरी मंडी रोड, 80 फीट गांधी पथ रोड और 80 फीट करणी पैलेस रोड है।
यहां मिलेगी सुविधा
जेडीसी टी. रविकांत ने बताया कि पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक, संस्थानिक और मैरिज गार्डन के पट्टे प्राप्त करने के लिए जोन कार्यालय चित्रकूट स्टेडियम और मानसरोवर के नागरिक सेवा केन्द्र में सम्पर्क किया जा सकता है। पृथ्वीराज नगर क्षेत्र के आवासीय, व्यावसायिक, संस्थानिक और मैरिज गार्डन के भूखण्डों के नियमन, आवंटन दर व अन्य जानकारी नगरीय विकास विभाग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
Updated on:
11 Jun 2020 10:01 pm
Published on:
11 Jun 2020 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
