
झाड़खंड महादेव ने किया नौका विहार
झाड़खंड महादेव ने किया नौका विहार
— सावन का आखिरी सोमवार, मंदिरों में लगी भक्तों की कतार
— शिवजी के दिनभर जलाभिषेक, शाम को सजी झांकियां
जयपुर। श्रावण (Shravan) के आखिरी सोमवार (shravan last monday) को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने दिनभर शिवजी के जलाभिषेक किया, वहीं शाम को विशेष झांकियां सजाई गई। दिनभर शिवालयों में हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयकारों की गूंज रही। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आक, धतूरा, बिल्व पत्र अर्पित किए।
क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर (Jharkhand Mahadev Temple) में तड़के से ही महादेवजी के दर्शनों के लिए भक्तों की कतार लग गई, भक्त आते गए और दर्शन कर आगे बढ़ते रहे। भक्तों की यह कतार शाम तक बनी रही। शाम को झाड़खंड महादेव के नौका विहार की झांकी सजाई गई। श्रीबब्बूसेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि दिनभर में करीब 40 हजार से अधिक भक्तों ने झाड़खंड महादेव के दर्शन किए। शाम को विशेष नौका विहार झांकी सजाई गई।
चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में शाम तक श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का अभिषेक-पूजन किया। वहीं शाम को फूलों की विशेष झांकी सजाई। ताड़केश्वर महोदव के बुधवार को जवाहरात की झांकी सजाई जाएगी। वहीं गुरुवार को अमरनाथ की झांकी के दर्शन होंगे। शुक्रवार को प्रदोष होने से अलसुबह से रात तक भक्त ताड़कबाबा के अभिषेक करेंगे। झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में बिल्व पत्रों की विशेष झांकी सजाई गई। खोले के हनुमान मंदिर परिसर में स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में सवालाख बिल्व पत्र अर्पित किए गए। इस दौरान अखण्ड रूद्री पाठ का पारायण किया गया। वहीं शहर के अन्य शिवालयों के साथ गली—कॉलोनियों के शिव मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने शिवजी के अभिषेक कर बिल्व पत्र आदि अर्पित किए।
Published on:
16 Aug 2021 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
