16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यज्ञशाला पूजन में उमड़े लोग, कल से हवन शुरू

Jaipur Jhulelal temple: जवाहर नगर के सेक्टर 5 में नवनिर्मित झूलेलाल मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को झूलेलालजी का अभिषेक के साथ नवग्रह पूजन हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
यज्ञशाला पूजन में उमड़े लोग, कल से हवन शुरू

यज्ञशाला पूजन में उमड़े लोग, कल से हवन शुरू

जयपुर। जवाहर नगर के सेक्टर 5 में नवनिर्मित झूलेलाल मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को झूलेलालजी का अभिषेक के साथ नवग्रह पूजन हुआ। इस मौके पर शनि देव के तेलाभिषेक किया गया।

महोत्सव में सुबह मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद झूलेलालजी का अभिषेक किया गया। नवग्रह देवताओं का पूजन कर अभिषेक किया गया। वहीं शनि जयंती के उपलक्ष्य पर शनिदेव का तेलाभिषेक किया गया। दोपहर में मुख्य संरक्षक महेश कलवानी सहित अध्यक्ष मनोहर राजानी ने यज्ञशाला का पूजन किया गया। मुंबई के अशोक हरदासानी व व्यवस्थापक मोहन सोढानी, संजय और मुकेश साद भी पूजन में शामिल हुए।

संतों का होगा आगमन
मुख्य संरक्षण महेश कलवानी ने बताया कि महोत्सव में शनिवार को यज्ञ शुरू होगा, जिसमें सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हवन यज्ञ होगा। इसके बाद महाआरती होगी। 21 मई को संतों का आगमन, ध्वज पूजा, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन महाआरती व भंडारा प्रसादी होगी।