11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खबर का असर: बस में महिला की बैल्ट और लात मारकर पिटाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Jaipur low floor bus driver beaten woman

जयपुर। सिटी बस में महिला की बैल्ट और लात मारकर पिटाई करने वाले चालक को शुक्रवार को पुलिस ने महापौर अशोक लाहोटी के हस्तक्षेप के बाद गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गुरुवार को patrika.com राजस्थान ने सबसे पहले 'बेरहम ड्राइवर का हैवान चेहरा, पहले महिला को पीटा, फिर सरेराह बस से नीचे फेंका' खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जेसीटीएसएल प्रशासन में हड़कंप मच गया। चालक का पता लगने के बाद देर रात को हटा दिया गया था।

सोशल मीडिया पर फिर हुए दो वीडियो वायरल
वहीं शुक्रवार को भी जेसीटीएसएल की लो फ्लोर बस के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पहला मामला जहां सांगानेर में हुआ, वहीं दूसरा मामला झोटवाड़ा में 6-ए नम्बर की बस में देखने को मिला। झोटवाड़ा लो फ्लोर बस में हुई घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें महिला कंडक्टर के पैसे लेने के बावजूद सवारियों को टिकट नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ लिया। जब सवारी ने टिकट मांगा तो महिला कंडक्टर उलटा उससे ही उलझ पड़ी।

Video: बेरहम ड्राइवर का हैवान चेहरा, पहले महिला को पीटा, फिर सरेराह बस से नीचे फेंका

तत्काल प्रभाव से की कार्रवाई: लाहोटी
महापौर डॉ.अशोक लाहोटी ने बताया कि वायरल वीडियो में जेसीटीएल की 9 ए बस में एक ड्राइवर द्वारा एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना संज्ञान में लाई गई। जेसीटीएल के चेयरमैन अशोक लाहोटी ने इस संबंध में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के लिए जेसीटीएल के अधिकारियों को गुरुवार को ही निर्देशित कर दिया गया था।

महापौर ने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया की खबरों के आधार पर इस घटना पर सुमोटो कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस को लिखा गया। उन्होंने बताया कि घटना पर कार्रवाई करते हुए संबंधित ड्राइवर को पुलिस द्वारा बगराना डिपो से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार ड्राइवर से प्रारंभिक पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

लो फ्लोर में फिर दंगल, महिला कंडक्टर की दादागिरी का वीडियो वायरल

पुलिस के पास इस घटना से प्रभावित शिकायतकर्ता अथवा कोई गवाह नहीं आया है। इधर अधिकारियों द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया पता चला कि घटना से संबंधित ड्राइवर जेसीटीएल में कॉन्ट्रैक्ट पर ड्राइवर उपलब्ध करवाने वाली मातेश्वरी कंपनी का है। जेसीटीएसएल के चेयरमैन द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रही कंपनी को उक्त ड्राइवर की सेवाएं समाप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। कंपनी ने बताया कि उक्त ड्राइवर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग