7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में चलती हुई लग्जरी कार में लगी अचानक आग, चाय वाले की नजर ने बचाई परिवार की जान

Jaipur Luxury Car Fire: जयपुर नगर निगम मुख्यालय के पास चलती लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। इस दृश्य को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।
2 min read
Google source verification
Jaipur Luxury Car Fire

चलती लग्जरी कार में लगी आग (Photo-Patrika)

Luxury Car Catches Fire: जयपुर में नगर निगम मुख्यालय के पास गुरुवार सुबह चलती एक लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार कार के बोनट से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। सड़क पर मौजूद लोगों ने यह नजारा देखा तो अफरा-तफरी मच गई। जब कार से धुआं निकल रहा था तभी एक चाय वाले की नजर कार पर पड़ी तो उसने इशारा करके चालक को तुरंत गाड़ी रोकने को कहा। चालक ने बिना देर किए कार सड़क किनारे रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

समय रहते बाहर निकले सभी परिवार के सदस्य

जानकारी के अनुसार कार मालिक राम शर्मा अपने परिवार के साथ किसी काम से नगर निगम जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। उन्होंने चाय वाले के इशारे के बाद तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी और परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। जैसे ही बोनट खोला, उसमें से तेज धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर भी मदद के लिए आगे आए।

दमकल पहुंचने से पहले बुझी आग

आग बुझाने के लिए कई लोग बाल्टियों में पानी भरकर लाए और लगातार कार पर डालते रहे। स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग लगभग बुझ चुकी थी। आग की वजह से कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बाद में स्थिति सामान्य होने पर यातायात दोबारा शुरू कराया गया।

आग लगने का कारण

कार मालिक ने बताया कि उनकी गाड़ी दस साल पुरानी है और सिर्फ चार दिन पहले ही कंपनी के सर्विस सेंटर पर सर्विस के लिए भेजा गया था। इसके बावजूद अचानक आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आग से कार की पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है