10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के चौमूं में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पास खड़ी बाइक से हुई पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Jaipur News: जयपुर के चौमूं में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल से मिले सबूतों क आधार पर पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है। मौके पर खड़ी बाइक के दस्तावेजों से युवक की पहचान कर ली गई है।
2 min read
Google source verification
Chomu Dead Body Found

दादर पहाड़ी के नीचे पेड़ से लटका मिला युवक का शव (Photo-Patrika)

Youth Body Found Hanging: जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र के हरमाड़ा थाना इलाके में गुरुवार सुबह जाहोता में जयरामपुरा दादर पहाड़ी के नीचे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पेड़ पर पड़ी जिस पर शव लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत हरमाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। युवके के शव को देखने के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई थी। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई है।

घटनास्थल पर मिली एक बाइक

पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शुरुआती जानकार के अनुसार, मृतक ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। पेड़ के नीचे उसकी चप्पलें पड़ी हुई थीं और कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को जब्त कर बाइक के दस्तावेजों से युवक की पहचान कर ली है।

मृतक की पहचान बिशनपुरा पुनाना के निवासी राजूलाल मीणा के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हर पहलू से जांच जारी

प्रारंभिक जांच में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों से भी पूछताछ

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक को आखिरी बार किसने देखा था या घटना से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी किसी के पास है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले हर तथ्य को गंभीरता से परखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग