27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

…और अचानक थम गई Jaipur Metro की रफ्तार, वीडियो में देखें कैसे परेशान हुए मुसाफिर

Jaipur: आज सुबह करीब ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद मेट्रो इंजीनियरों ने तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया और सेवा धीरे-धीरे बहाल हुई। इस दौरान मेट्रो ट्रेन के करीब 25 फेरे प्रभावित हुए।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jul 07, 2025

जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह जयपुर मेट्रो की तकनीकी खराबी ने सैकड़ों यात्रियों को मुश्किल में डाल दिया। रोजाना की तरह अपने काम, स्कूल, दफ्तर जाने वाले लोग जब स्टेशन पहुंचे तो मेट्रो के पहिए थमे मिले। चांदपोल, सिविल लाइंस और बड़ी चौपड़ जैसे स्टेशनों पर महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की लंबी कतारें थीं—हर चेहरे पर उलझन और आंखों में इंतजार की बेबसी साफ नजर आ रही थी। करीब ढ़ाई घंटे की देरी से मेट्रो सेवा बहाल हुई, लेकिन तब तक कई यात्रियों का सब्र जवाब दे चुका था। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेट्रो प्रशासन को ऐसी स्थिति में यात्रियों को तत्काल जानकारी देनी चाहिए, ताकि लोग दूसरी सवारी का इंतजाम कर सकें।