7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में विधायक की बेटी की कार बेकाबू, विधानसभा के सामने ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ से टकराई

MLA Harish Chaudhary: जयपुर में विधानसभा गेट के सामने कार हादसा हुआ। श्वानों को बचाने के प्रयास में विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार पोल और पेड़ से टकरा गई।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 07, 2026

Jaipur MLA Harish Choudhary daughter Aastha car crashes into pole and tree near Assembly gate

विधानसभा गेट के सामने विधायक हरीश चौधरी की बेटी की कार का हादसा (फोटो- पत्रिका)

MLA Harish Chaudhary Daughter Car Accident: जयपुर: विधानसभा के मुख्य गेट के सामने रविवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। अंबेडकर सर्कल से एमएलए क्वार्टर की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे यातायात संकेतक पोल और पेड़ से जा टकराई।

बता दें कि यह हादसा रात करीब तीन बजे हुआ, जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

कार के आगे आ गए श्वान

दुर्घटना थाना दक्षिण के कैलाश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विधानसभा गेट के पास सड़क पर अचानक चार-पांच श्वान आ गए थे। उन्हें बचाने के प्रयास में कार चला रही युवती का वाहन से नियंत्रण खो गया और कार सीधे पोल व पेड़ से जा भिड़ी।

विधायक की बेटी हैं आस्था चौधरी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी के नाम पर नागौर के पते पर पंजीकृत है और हादसे के वक्त वही कार चला रही थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और फिलहाल इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग