
जयपुर। मेदराजसिंहपुरा सीरो का बांस निवासी किसान की बेटी तुलसी मीना ने माउंट फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा फहराकर प्रदेश में अपने गांव का नाम रोशन किया है। छोटे से गांव की 23 वर्षीय युवा महिला पर्वतारोही तुलसी मीना पुत्री देवाराम खोडा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पीर पंजाल रेंज स्थित मांउट फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा फहराया है।
हिमाचल प्रदेश की पर्वत श्रृंखला की ऊंची चोटियों में से एक माउंट फ्रेंडशिप पीक चोटी की उंचाई 17,348 फीट है। यह चोटी मांउट एवरेस्ट के समकक्ष मानी जाती है। युवा महिला पर्वतारोही ने यह सफलता न्यू एडवेंचर ग्रुप में शामिल होकर प्राप्त की है। तुलसी मीना ने बताया कि टीम में जयपुर से पर्वतारोही रजनी चौधरी व विक्रम झाझडिया भी शामिल थे।
ये रहा सफर
तुलसी मीना ने बताया कि सबसे पहले टीम मनाली पहुंची। यहां से फ्रेंडशिप पीक के बसे केम्प पलचानी थार आए। अगले दिन टीम कैम्प टू लेडी लेग पहुंचे। कैम्प टू से रात्रि दो बजे टीम फिर रवाना हुई। बेहद संकरे, जोखिम भरे तथा बर्फीली चट्टानों का रास्ता तय कर टीम सुबह 7.30 बजे माउंट फ्रेंडशिप पीक चोटी पहुंची। पर्वतारोही तुलसी मीना ने साथियों के साथ चोटी पर शान से तिरंगा लहराया। तुलसी की सफलता पर घर, परिवार व गांव में खुशी माहौल है। युवा पर्वतारोही तुलसी मीना का अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करना है।
बॉक्सिंग में जीते अवार्ड
पर्वतारोही तुलसी मीना बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। कॉलेज शिक्षा के दौरान बॉक्सिंग की बेस्ट खिलाड़ी ओर एनसीसी की बेस्ट कैडेट का अवार्ड प्राप्त कर चुकी है। रोल बॉल व पर्वतारोही में राष्ट्रीय पदक लाने वाली क्षेत्र की पहली महिला खिलाड़ी है।
माइनस 25 डिग्री में तय किया सफर
पर्वतारोही तुलसी मीना ने बताया कि केम्प टू से रात्री 2 बजे निकले तो पूरी टीम तेज ठंड से विचलित हो गई। तब बाहर का तापमान माइनस 25 डिग्री सेसेल्सियस था। इसके बावजूद टीम ने साढ़े 5 घंटे में मांउट फ्रेंडशिप पीक की पीर पंजाल रेंज स्थित चोटी पर पहुंचे। चोटी 17,348 फीट यानी 5289 मीटर ऊंची है। चोटी के आखिर तक पहुंचने का रास्ता बेहद चुनौतीपूर्ण, संकरा व जोखिम भरा है। विषम बाधाओं के बीच न्यू एडवेंचर ग्रुप की पर्वतारोही तुलसी मीना ने माउंट फ्रेंडशिप पीक पर पहुंचकर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
Published on:
13 Dec 2020 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
