
प्रदेश की नवगठित 6 नगर निगमों के सरकार ने नियुक्त किए आयुक्त व प्रशासक
— ग्रेटर जयपुर नगर निगम के आयुक्त व प्रशासक होगे विजयपाल सिंह
— हेरिटेज नगर निगम जयपुर के आयुक्त व प्रशासक होंगे अरुण कुमार गर्ग
— स्वायत शासन विभाग ने जोधपुर, कोटा और जयपुर की दो—दो नगर निगम में अलग-अलग प्रशासकों की नियुक्ति की
जयपुर। सरकार ने प्रदेश की नवगठित 6 नगर निगमों (JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION) में अलग—अलग आयुक्त—प्रशासक (Commissioner-administrator) लगा दिए है। स्वायत शासन विभाग ने जयपुर, जोधपुर और कोटा की दो—दो नगर निगमों में अलग-अलग प्रशासकों की नियुक्ति की है। जयपुर में ग्रेटर जयपुर नगर निगम में विजयपाल सिंह को ही आयुक्त व प्रशासक की जिम्मेदारी दी हैं। वहीं हेरिटेज नगर निगम जयपुर के आयुक्त व प्रशासक का जिम्मा अरुण कुमार गर्ग को दिया है। अरुण कुमार गर्ग अभी नगर निगम जयपुर में अतिरिक्त आयुक्त का काम संभाल रहे है।
जोधपुर में नगर निगम जोधपुर दक्षिण के आयुक्त व प्रशासक का कार्यभार सुरेश कुमार ओला ही संभालेंगे, वहीं नगर निगम जोधपुर उत्तर के आयुक्त व प्रशासक का कार्य अयुब खान देखेंगे। नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त व प्रशासक वासुदेव मालावत होंगे, वहीं नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त व प्रशासक कीर्ति राठौड होंगी। सरकार ने ग्रेटर जयपुर नगर निगम और नगर निगम जोधपुर दक्षिण में आयुक्त व प्रशासक आईएएस अधिकारी लगाए है, जबकि अन्य चार नगर निगमों में आयुक्त व प्रशासक की जिम्मेदारी आरएएस अधिकारियों को दी है।
दो दिन पहले ही लगाए कार्मिक
सरकार ने देा दिन पहले ही मंगलवार को प्रदेश की नवगठित 6 नगर निगमों में कार्मिकों का बंटवारा किया था। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने नगर पालिका सेवा के अलावा लेखा सेवा, सहकारिता सेवा और लॉ अधिकारियों का कार्य विभाजन किया था। हालांकि नगर निगमों में उपायुक्तों के पदों पर लगे विभिन्न आरएएस अधिकारियों का कार्यविभाजन नहीं किया है। सरकार ने नगर निगम जयपुर ग्रेटर में 119 कार्मिकों के पद सर्जित किए है। वहीं हेरिटेज नगर निगम में 91 कार्मिक के पद स्वीकृत किए है। नगर निगम जयपुर ग्रेटर में 5 उपायुक्त लगाए गए है। हेरिटेज नगर निगम में 4 उपायुक्त लगाए गए है। दोनों नगर निगमों में 1-1 पद विशिष्ट सहायक और वरिष्ठ उपायुक्त के सृजित किए गए है, लेकिन दोनों निगमों में ही दोनों पद खाली है। जयपुर ग्रेटर में वित्तीय सलाहकार को लगाया गया है, जबकि हेरिटेज में मुख्य लेखाधिकारी ही वित्तीय सलाहकार का कार्य देखेंगे, अभी इस पद किसी को नहीं लगाया गया है।
Published on:
25 Jun 2020 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
