18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे अधिक आबादी हवामहल जोन क्षेत्र में

शहरी सरकार (Urban Government) के चुनाव इस बार रोचक होंगे। सरकार ने नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) के 91 वार्डों को बढ़ाकर 250 वार्ड कर दिए हैं, वहीं दो नगर निगम बनाए है। नगर निगम के जोन कार्यालय भी 8 से बढ़ाकर 11 कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification
सबसे अधिक आबादी हवामहल जोन क्षेत्र में

सबसे अधिक आबादी हवामहल जोन क्षेत्र में

सबसे अधिक आबादी हवामहल जोन क्षेत्र में

— जयपुर के दोनों नगर निगमों के जोन गठन के बाद बनी तस्वीर
- सबसे कम आबादी मानसरोवर जोन में

जयपुर। शहरी सरकार (Urban Government) के चुनाव इस बार रोचक होंगे। सरकार ने नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) के 91 वार्डों को बढ़ाकर 250 वार्ड कर दिए हैं, वहीं दो नगर निगम बनाए है। नगर निगम के जोन कार्यालय भी 8 से बढ़ाकर 11 कर दिए हैं। एेसे में राजधानी के 11 जोन कार्यालयों से शहरी सरकार राज करेगी। इस बार अधिकांशतया विधानसभा क्षेत्रवार जोन कार्यालय बनाए गए है। आबादी (Population) के हिसाब से सबसे बड़ा जोन कार्यालय हवामहल रहेगा, जिसकी कुल आबादी 4 लाख 5 हजार 91 है। वहीं सबसे छोटा जोन मानसरोवर है, जिसकी आबादी 2 लाख 15 हजार 116 है।


इस बार अधिकांशत विधानसभा क्षेत्रवार जोन कार्यालय बनाए गए है। हेरिटेज नगर निगम में हवामहल जोन, किशनपोल जोन, आदर्श नगर जोन और सिविल लाइन जोन बनाए गए है। वहीं जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 7 जोन कार्यालय बनाए गए है, इनमें विद्याधर नगर जोन, मुरलीपुरा जोन, झोटवाड़ा, सांगानेर, मानसरोवर, अजमेर रोड और मालवीय नगर जोन कार्यालय बनाए गए है।

आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा जोन कार्यालय हवामहल रहेगा, जिसकी कुल आबादी 4 लाख 5 हजार 91 है। वहीं सबसे छोटा जोन मानसरोवर है, जिसकी आबादी 2 लाख 15 हजार 116 है। हेरिटेज नगर निगम में हवामहल जोन कार्यालय में वार्ड 1 से 30 तक शामिल किए गए है। सिविल लाइंस जोन में वार्ड 31 से 54 तक शामिल किए गए है, जिनकी आबादी तीन लाख, 25 हजार, 982 है। किशनपोल जोन में वार्ड 55 से 75 तक है, जिनकी आबादी दो लाख 76 हजार 236 है। वहीं आदर्श नगर जोन में वार्ड 76 से 100 तक शामिल किए गए है, जिनकी आबादी तीन लाख 33 हजार 241 है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम में विद्याधर नगर जोन में वार्ड 1 से 20 और वार्ड नंबर 25 शामिल किया गया है, जिनकी आबादी दो लाख 38 हजार ***** है। मुरलीपुरा जोन में वार्ड 21 से 42 तक शामिल है, जिनकी आबादी दो लाख 35 हजार 48 है। झोटवाड़ा जोन में वार्ड 43 से 64 तक है, जिनकी आबादी दो लाख 46 हजार 502 है। सांगानेर जोन में वार्ड 83 से 103 तक है, जिनकी आबादी दो लाख 32 हजार 674 है। मानसरोवर जोन में वार्ड 65 से 82 तक और वार्ड नंबर 85 को शामिल किया गया है, जिनकी आबादी दो लाख 15 हजार 116 है। अजमेर रोड जोन में वार्ड 104 से 124 तक शामिल किए गए है, जिनकी आबादी दो लाख 33 हजार 518 है। वहीं मालवीय नगर जोन में वार्ड 125 से 150 शामिल किए गए है, जिनकी आबादी दो लाख 99 हजार 755 है।