26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम में अब सुबह राष्ट्रगान और शाम को वंदेमातरम गुनगुनाएंगे कर्मचारी

नगर निगम मेें नवाचार, सुबह 9.50 बजे और शाम 5.55 बजे

2 min read
Google source verification
jaipur

जयपुर। नगर निगम में मंगलवार से सुबह काम शुरू करने से पहले और शाम को घर जाने से पहले कर्मचारी—अधिकारियों में राष्ट्रभक्ति का संचार होगा। सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान गाएंगे और शाम 5.55 बजे वंदेमातरम् गुनगुनाएंगे। कार्मिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

यह भी पढें : काम की खबर : वोटर बनने के लिए घर से ही दर्ज कराएं नाम, क्या है प्रक्रिया जानने के लिए पढें

हाजिरी मशीन के संचालन में बदलाव

मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में यह होगा। संभवतया पहली बार होगा जब किसी सरकारी एजेंसी में राष्ट्रभक्ति के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस तरह की गतिविधि चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि अभी तक किसी सरकारी कार्यालय में ऐसा नहीं हो रहा है। कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे, इसकी सुनिश्चितता के लिए फिर से अफसर सक्रिय हो गए हैं। इसके लिए अब हाजिरी मशीन के संचालन में बदलाव किया जा रहा है।

यह भी पढें :खुशखबरी : सातवें वेतनमान की अधिसूचना जारी, एक अक्टूबर से मिलेगा लाभ

सभी कार्यालयों में स्पीकर
मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में स्पीकर लगाए गए हैं। जोन कार्यालय में इसकी पालना सुनिश्चित करने की जिम्मेदार उपायुक्त की होगी। वहीं, निगम मुख्यालय में अतिरिक्त आयुक्त (मुख्यालय) मुख्य भूमिका में होंगे।

यह भी पढें : देवउठनी ग्यारस ने बढाई बाजार में रौनक, उमडे खरीदार, देखें तस्वीरें


राष्ट्रभक्ति के नाम
कुछ मिनट अब राष्ट्रभक्ति के नाम भी दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था की गई है कि राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत के समय जो कार्मिक जहां हो, वहीं सम्मान में खड़ा हो जाए। जरूरी नहीं कि उसे बाहर आना ही पड़े। इस नई व्यवस्था से कर्मचारियों में देशभक्ति का संचार होगा। कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे, इसकी सुनिश्चितता भी आवश्यक है। इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अशोक लाहोटी, महापौर