
सुविचार
सुखी जीवन जीने के लिए एक छोटा सा उसूल बनाना ज़रूरी है... वो ये कि हर दिन कुछ अच्छा याद रखना है.. और हर दिन कुछ बुरा भूलना है
आज क्या खास
- राजस्थान विधानसभा बजट सत्र के तहत सुबह 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही, उठेंगे जनहित के मुद्दे तो अनुदान मांगों पर होगी चर्चा
- मार्च की पहली तारीख आज, बैंकिंग, वित्तीय और अन्य क्षेत्रों से संबंधित कई नियमों में हो रहा बदलाव
- राजस्थान में चल रही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन आज पहली पारी में सिंधी विषय की परीक्षा होगी, परिणा अप्रेल के अंत तक आने की उम्मीद
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'पोस्ट बजट वेबिनार' में सुबह 10 बजे 'शहरी योजना, विकास और स्वच्छता' विषय पर करेंगे संबोधित
- नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में 'राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव' का समापन समारोह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सुबह साढ़े 10 बजे करेंगे संबोधित
- 47वां सिविल लेखा दिवस आज, नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगा मुख्य समारोह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी होंगे शामिल
- अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर, जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल, विदेश मंत्री एस जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात, इधर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग भी दो दिवसीय भारत यात्रा पर
- आज आएगा मध्य प्रदेश का राज्य बजट, वित्त मंत्री जगदीश देवरा भोपाल स्थित विधानसभा में पेश करेंगे पेपरलेस बजट 2023-24
- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन की चेन्नई में संयुक्त रैली, इधर कर्नाटक में भाजपा आज से शुरू करेगी रथयात्रा- भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है मकसद
- 945 दिनों के बाद हॉन्गकॉन्ग में आज से ख़त्म हो रही 'कोविड मास्क' अनिवार्यता
- चीन के यात्रियों के लिए जापान आज से ख़त्म कर रहा 'प्री-बोर्डिंग कोविड-19 टेस्ट' और 'ऑन-अराइवल टेस्टिंग' की अनिवार्यता
- तिरुपति का विश्व प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में आज से शुरू हो रही 'फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी', हर भक्त की तस्वीर का रहेगा रिकॉर्ड, चेहरे का होगा मिलान
- बृहस्पति और शुक्र गृह आज आएंगे बेहद करीब, दिखेगा दुर्लभ संयोग
- राजस्थान में विक्षोभ से यकायक पलटा मौसम, आज हल्की बारिश की चेतावनी, कल शाम से आसमान में छाए बादल, चल रही सर्द हवाएं
- हांगकांग में कोरोनाकाल में लागू की गई मास्क पहनने की अनिलार्यता आज से खत्म
- भरतपुर के डीग में आज से शुरू हो रहा 'ब्रज होली महोत्सव', 3 मार्च तक होंगे कई कार्यक्रम
- भगवान गणेश के मंदिरों में आझ मनाया जाएगा फागोत्सव
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ का तीसरा मुकाबला आज से कोलकर स्टेडियम इंदौर में, टीम इंडिया ने बनाई हुई है 2-0 की बढ़त
- शून्य भेदभाव दिवस और विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस आज
खबरें आपके काम की
- राजस्थान की बंद पड़ी तीन विद्युत उत्पादन इकाइयों में से दो में फिर से शुरू, बिजली कटौती अभी जारी रहेगी
- दिन में गर्मी और रात में सर्दी के मौसम के खेल के चलते वायरल की चपेट में आए बच्चों की अस्पतालों में बढ़ी भीड़, जयपुर के जेके लोन की ओपीडी में बढ़ा 800 मरीज
- इंटरनेट बंदी करने वाले देशों में भारत लगातार पांचवें साल शीर्ष पर, देश में 2022 में कुल 84 बार नेटबंदी की गई जिसमें से 49 बार जम्मू-कश्मीर में बंद किया गया इंटरनेट
- जयपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम 1 महानगर द्वितीय ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा में बैठी डमी अभ्यर्थी संगीता बिश्नोई की जमानत अर्जी खारिज की
- अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने 2 मार्च को प्रस्तावित राज्य विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम स्थगित किया
- जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब टिकट स्कैन करने पर ही मिलेगा प्रवेश, ट्रायल बेस पर नई व्यवस्था शुरू
- जयपुर से आसरवा (अहमदाबाद) के बीच 3 मार्च से रोजाना चलेगी नई ट्रेन, जयपुर से शाम 7.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.50 बजे आसरवा पहुंचेगी, वापसी में शाम 645 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.35 बजे जयपुर पहुंचेगी, इसी तरह इंदौर-उदयपुर ट्रेन का विस्तार भी आसरवा तक कर दिया गया
- जयपुर के चौमूं में कौशल एवं उद्यमिता विभाग की ओर से कल गुरुवार को लगेगा रोजगार मेला
- राज्य में विभिन्न क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटियों के खिलाफ पोर्टल पर शिकायत करने वाले पीड़ितों से सहकारिता विभाग ने इस्तगासे के जरिए एफआईआर भी दर्ज कराने को कहा
- नासिर और जुनैद की हत्या के मामले को लेकर हरियाणा के नूंह में बढ़ते तनाव के मद्देनजर भरतपुर के दो उपखंड और एक नगरपालिका क्षेत्र में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
- अलवर के सरिस्का अभयारण्य में बाघिन एसटी- 114 दिखी दो शावको के साथ
- सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्याम धाम के फाल्गुनी लक्खी मेले में अब तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहंचे, 3 मार्च को रथयात्रा
- सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 3 मार्च से बुलाया विधानसभा का बजट सत्र
- इसरो को चंद्रयान मिशन- 3 के तहत मिली बड़ी सफलता, सीई- 20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण
- देश में जल्द ही ट्रैफिक पुलिस चालान के साथ ही मौके पर ही करेगी वाहनों का ऑन-स्पॉट बीमा, प्रीमियम की राशि फास्टैग अकाउंट से कटेगी
- देश के 387 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू, 2024 तक उपलब्ध होगी पूरे देश में
- देश में तीन साल में 340 फीसदी बढ़ चुके हे मोबाइल रिचार्ज के दाम, और बढ़ोतरी की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट का आदेश मुकेश अंबानी और उनके परिवार की जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था केवल मुंबई नहीं देशभर में और विदेश में भी रहेगी, सुरक्षा का खर्च अंबानी खुद उठाएंगे
- फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और उद्योगपति मुकेश अंबानी की घर उड़ाने की धमकी भरा फोन आया नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में
- ओडिशा के तीन जिलों देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज में मिले सोने के भंडार
-एडडीएफसी बैंक, बंधन बैंक और पीएनबी ने महंगा किया लोन
- देश में चैक बाउंस होने पर अब कानूनी कार्रवाई के साथ ही संबंधित के दूसरे बैंक खाते से होगी वसूली, केंद्र सरकार नियम बदलने की तैयारी में
- पत्रिका इन एजुकेशन की ओर से जयपुर में 31 मार्च से 2 अप्रेल तक बैडमिंटन टूर्नामेंट एसएमएस स्टेडियम कोर्ट पर होगा, रजिस्ट्रेशन शुरू
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का 3 अप्रेल को होने वाले पेपर अब 4 अप्रेल को होंगे, 3 को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से बदलाव
- आरयूएचएस जयपुर में बीएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के तहत काउसलिंग की संशोधित प्रक्रिया शुरू
- जेआईपीएमईआर में एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट समेत अन्य 55 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मार्च तक
- दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मार्च तक
- डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फैलोशिप के 18 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मार्च तक
Published on:
01 Mar 2023 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
