9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 10 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 10 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
jaipur-news-10-january-jaipur-news-patrika-bulletin-today

शहर के नालों से होकर सीवर की गंदगी पहुंच रही चांदपाठा में

आज का सुविचार

विश्वास" जीवन का सबसे बड़ा खजाना है, क्योंकि उसके बगैर न तो "प्रेम" संभव है, न तो "प्रार्थना" ..अतः किसी का विश्वास कभी मत तोड़िए

आज क्या खास
- आज शाम की सप्लाई से जयपुर शहर और ग्रामीण तथा दौसा जिले में सरस गोल्ड, सरस स्टैंडर्ड और गाय का दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, सरस लाइट दूध के 400 मिलीलटर के पाउच पर भी लगेगा एक रुपया ज्यादा
- सीएम अशोक गहलोत का आज सवाई माधोपुर दौरा, बामनवास में स्वामी श्री शिवानंदजी महाराज के निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, दोपहर बाद लौटेंगे जयपुर
- भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे
- सुप्रीम कोर्ट पहंचा जोशीमठ संकट का मामला, अर्जेंट लिस्टिंग पर आज फैसला संभव
- राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद उदयपुर की ओर से आज सुबह 11 बजे से साढ़े बारह बजे तक कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन वेबिनार
- अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर स्थित पशु भवन के सामने 24 दिन से धरने पर बैठे धरने पर पशु चिकित्सक आज से शुरू करेंगे अनशन
- चौथ माता के मेले के मद्देनजर रेलवे ने चार ट्रेनों का आज और कल ठहराव करने का निर्णय किया
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा, इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को करेंगी संबोधित, प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार करेंगी प्रदान
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के लाल किले में 'जय हिंद-द न्यू लाइट एंड साउंड शो' का करेंगे उद्घाटन, लगभग 5 साल के बाद नए सिरे से फिर शुरू हो रहा शो
- कर्नाटक के हुबली धारवाड़ में 12 से 16 जनवरी तक होगा नेशनल यूथ फेस्टिवल
- राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाने के लिए आज से 16 जनवरी तक मनाया जा रहा 'स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक', वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के होंगे विभिन्न कार्यक्रम
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी महासचिवों की नई दिल्ली में बैठक, संगठनात्मक मामलों और आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
- सर्वोच्च न्यायालय असम से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए के खिलाफ याचिका पर करेगा सुनवाई
- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) नवंबर 2022 सत्र के लिए सीए इंटर और अंतिम कार्यक्रमों के परिणाम करेगा घोषित
- नेपाल के नव-नियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' काठमांडू में संसद में विश्वास मत करेंगे हासिल
- आर्थिक तंगी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की करेंगे यात्रा
- खेलो इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय खो-खो लीग आज से होगी शुरू, पंजाब स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 13 जनवरी तक खेली जायेगी लीग
- भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच गुवाहाटी में दोपहर 1:30 बजे होगा शुरू
- विश्व हिन्दी दिवस आज

खबरें आपके काम की

- जयपुर के आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 25 नई यूनिट और सात नए विभाग शुरू होंगे, प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा
- जयपुर में मकर संक्रंति के मौके पर सरकार ने सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर लगाई रोक, चाइनीज मांझे की 480 चरखियां बरामद, व्यापारी गिरफ्तार
-मकर संक्रांति पर पंतग के मांझे में उलझ कर घायल होने वाले पक्षियों को तत्काल इलाज मुहैया कराने के लिए इको रेस्क्यूर्स फाउंडेशन ने लगाई बर्ड बाइक एम्बुलेंस
- सामूहिक बलात्कार के नौ माह पुराने मामले में राजगढ़ के विधायक जौहरी लाल मीणा का बेटा दिलीप मीणा गिरफ्तार, पहले पुलिस ने विधायक पुत्र को दे दी थी क्लीन चिट
- चूरू के रतनगढ़ इलाके में ठण्ड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जला कर सोये परिवार के तीन सदस्यों की मौत, सास-बहु और पोती मृत मिले, बीकानर जिले के बीछवाल कस्बे में भी ऐसे ही हादसे में दंपती की दम घुटने से मौत
- राजस्थान विधानसभा में दो दिवसीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 11 से शुरू होगा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ करेंगे शिरकत
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनल्स के लिए एजवाइजरी जारी कर विचलित करने वाली सामग्री नहीं दिखाने को कहा
- इंडिगो की दिल्ला से पटना जा रही उड़ान में तीन नशेड़ी यात्रियों ने की एयर होस्टेस से छेड़छाड़ और विमान के कैप्टन से मारपीट, दो पटना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, एक फरार
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह गिल को किया आतंककारी घोषित
- सुप्रीम कोर्ट ने सशस्त्र बलों के पात्र पेंशनर्श के वन रैंक वन पेंशन के बकाया का भुगतान करने के लिए केंद्र सरकार को 15 मार्च तक का समय दिया
- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परिवार सहित किए नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन
- सोशल मीडिया प्लेटफार्म मेटा ने भारत में विकास पुरोहित को अपना ग्लोबर बिजनस हैड नियुक्त किया, विकास उदयपुर के रहने वाले हैं
- भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह बनीं अमरीका में पहली महिला सिख जज
- जम्मू-कशमीर और हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के हल्के झटके
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने लोन धोखाधड़ी मामले की आरोपित चंदा कोचर और दीपक कोचर की जमानत अर्जी मंजूर की, गिरफ्तरी को बताया गलत
- अमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा, 40 साल तक जुड़े रहे अमूल से, जयेन मेहता होंगे नए एमडी
- उत्तर भारत में प्रचंड सर्दी और अति घना कोहरा, दृश्यता कई जगह शून्य, 278 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी, सड़कों पर लम्बे-लम्बे जाम, राजस्थान में पांच दिन की हल्की राहत, 14-15 से फिर तीखे तेवर दिखाएगी सर्दी

- राजस्थान में नए खोले गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए दस हजार नए शिक्षक भर्ती किए जाएंगे, राज्य सरकार ने शिक्षा निदेशालय को दिए निर्देश
- एचपीसीएल में अप्रेंटिस ट्रेनी के 100 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जनवरी तक
- नीट पीजी के लिए आवेदन 27 जनवरी तक, परीक्षा 5 मार्च को होगी
- इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने टेक्निकल ऑफिसर के 200 पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू 11 जनवरी को
- दिल्ली विश्व विद्यालय में सहायक प्रोफेसर 111 पदों के लिए आवेदन 15 जनवरी तक