
सुविचार
कहते हैं.. मन का शांत रहना भाग्य है.. मन का वश में रहना सौभाग्य है.. मन से किसी को याद करना अहोभाग्य है.. और मन से कोई याद करे वो परम सौभाग्य है... इसलिए ऐसा काम करना चाहिए.. कि लोग हमें मन से याद करें
आज क्या खास
- राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का आगाज आज, पीएम मोदी सुबह 11 बजे दिखाएंगे वर्चुअल हरी झंडी, जयपुर से दिल्ली जाने का एसी चेयरकार का 880 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1650 रुपए किराया, आते समय क्रमशः 1050 रुपया व 1845 रुपया लगेगा
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह 11.30 बजे सीएमआर में बुलाई कैबिनेट की बैठक, इसके तुरंत बाद होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, आधा दर्जन विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आज कांग्रेस नेता सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा की आज मुलाक़ात संभावित
- जयपुर ब्लास्ट मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा का जयपुर में कैंडल मार्च आज, सरकार की एसएलपी दायर करने की तैयारी, अभिषेक मनु सिंघवी रखेंगे पक्ष
- 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर दायर याचिका पर पटना के एमपी/एमएलए कोर्ट के समक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी आज
- आंध्र प्रदेश सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी आज 'ईबीसी नेस्तम' की दूसरी किश्त करेंगे जारी, उच्च जातियों के आर्थिक कमज़ोर परिवारों की महिला मुखियाओं को वित्तीय सहायता देने की है योजना
- आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत में सुनवाई आज, ईडी कर रहा है मामले की जांच
- वार्षिक 'साइबर सुरक्षा ज्ञान शिखर सम्मेलन' आज से हैदराबाद में होगा शुरू
- दो दिवसीय G20 एफएमसीबीजी बैठक आज से वाशिंगटन में होगी शुरू, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास होंगे शामिल, वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
- वाशिंगटन में ही G7 देशों के वित्तीय नेताओं की बैठक आज, जापान करेगा अध्यक्षता, वैश्विक अर्थव्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला, मुद्रास्फीति और यूक्रेन संकट पर होगी चर्चा
- पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ तोशखाना भ्रष्टाचार मामले की लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
- आइपीएल क्रिकेट में आज राजस्थान का सामना चेन्नई से, कल के मैच में मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से दी शिकस्त
- अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के 190 नए संक्रमित मिले, कुल 33 में से 19 जिलों में मिले नए केस, जयपुर में सबसे ज्यादा 53 संक्रमित मिले, राज्य में एक्टिव केस अब बढ़ कर 963 हुए
- देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल, हरियाणा और पुडुचेरी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य
- हर चौराहे पर चालान काटने वाली पुलिस के कार्मिक यदि खुद यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए तो उन पर डबल जुर्माना होगा, राजस्थान पुलिस मुख्यालय का निर्देश
- राजधानी जयपुर में पिछले दस दिन से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी जारी करने का काम ठप, ई-लाइसेंस जारी करने की सुविधा की तैयारी के चलते दस हजार लोग परेशान
- राजस्थान में आपराधिक मामलों के त्वरित अनुसंधान के लिए हर जिले में क्विक इनवेस्टिगेशन डिस्पोजल (क्यूआईडी) टीम का गठन होगा
- श्रीगंगानगर की पाकिस्तान से लगी सीमा पर दो संदिग्ध युवकों को बीएसएफ ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा, सरहद पास से आए ड्रोन से गिराई गई हेरोइन लेकर भाग रहे थे
- सरकारी स्कूलों में शुरू की गई पीएम श्री योजना में राजस्थान के 402 विद्यालयों का चयन, हर स्कूल के विकास पर ढाई करोड़ रुपए खर्च होंगे, 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार करेगी वहन
- राजस्थान में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स में रहने वाले लाखों लोगों को गर्मियों में भी नहीं मिलेगा पेयजल कनेक्शन, राज्य सरकार एक साल से नीति को नहीं दे सकी है अंतिम रूप
- उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में अगले साल तक लाए जाएंगे चार जिराफ
- गुजरात के अमूल की कर्नाटक में दूध बेचने की घोषणा से घमासान, कांग्रेस ने कहा कर्नाटक के दुग्ध उतपादकों को तबाह करने की साजिश, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
- आधार कार्ड लिए अब हो सकेगा घर स ही फिंगर प्रिंट का प्रमाणीकरण, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और आईआईटी बॉम्बे ने टचलेस बायोमेट्रिक कैप्चर सिस्टम विकसित करने के लिए किया एमओयू
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के जमानत देने के फैसले पर जबलपुर हाईकोर्ट की ओर से स्पष्टीकरण मांगे जाने के आदेश को किया खारिज, कहा यह आदेश भयावह
- मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने बनाई नई पार्टी, नाम रखा विंध्य पार्टी
- ज्ञानवापी केस में शुक्रवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 5.9 फीसदी किया
- पत्रिका की अनूठी पहल, सिख-पंजाबी समाज का राजस्थान के सभी संस्करणों और भोपाल व इंदौर संस्करण में वैवाहिक विशेषांक 16 अप्रेल को प्रकाशित होगा
- नए शिक्षण सत्र से जयपुर के राजस्थान विवि परिसर और छात्रावास होंगे पूरी तरह से वाई-फाई, दो करोड़ रुपए से विकसित होगी सुविधा
- राजस्थान सचिवालय निजी संवर्ग में शीघ्र लिपिक के 123 नए पद सृजित, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
- होम गार्ड्स को बेसिक पे, ग्रेड पे और डीएस समेत अन्य लाभ देने का राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश
- बीएसएनएल में क्लर्क, स्टेनो आदि के 40 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रेल तक
- एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड में जूनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के 80 पदों के लिए वॉक इन इन्टरव्यू 17 व18 अप्रेल को
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में टेक्निशियन के 72 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अप्रेल तक
- राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में विभिन्न 39 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रेल तक
- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 76 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रेल तक
Published on:
12 Apr 2023 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
