
आज का सुविचार
''कोशिश किए बिना कभी सुधार नहीं होते, संघर्ष और प्रयत्न कभी बेकार नहीं होते, कड़ी मेहनत से बदलती हैं किस्मत की रेखाएँ, रातों-रात कोई चमत्कार नहीं होते''
आज क्या खास
- जयपुर के बिरला सभागार में आज कांग्रेस की महामंथन कार्यशाला, मंत्री, विधायक, सांसद, हारे हुए सांसद विधायक प्रत्याशी और संगठन के नेताओं को मुक्यमंत्री अओसक गहलोत और पीसीस चीफ गोविंदसिंह डोटासरा करेंगे संबोधित
- राजस्थान सरकार की ओर से अजमेर में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर आज से चंदरबरदाई स्टेडियम में सुबह 10 से साम 5 बजे तक
- जयपुर के खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन होगा
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त 1763 चिकित्सकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंचर में सुबह 11 बजे दिलाएंगे शपथ
- जयपुर में आज होगा आईपीएल मैच, मेजबान राजस्थान रॉयल्स भिड़ेगी लखनऊ सुपर जायंट्स से शाम 7.30 बजे, कल मुंबई ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए हैदराबाद को हराया
- मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 19 जिलों में बरसात की जताई है संभावना, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
- ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में अतिरिक्त यात्रीभार के मद्देनज़र दरभंगा-अजमेर-दरभंगा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से
- बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय की ओर से 'पीटीईटी परीक्षा-2023' के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, 21 मई को होगी परीक्षा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज से ऑस्ट्रिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर, ऑस्ट्रिया सरकार के साथ विभिन्न विषयों पर करेंगे वार्ता
- तीन दिवसीय 'इंडिया स्टील सम्मेलन' आज से मुंबई के गोरेगांव में होगा शुरू, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे उद्घाटन
- G20 रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग (RIIG) का दो दिवसीय सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होगा शुरू, इको-इनोवेटिव एनर्जी ट्रांजिशन सिस्टम बनाने पर होगी चर्चा
- दक्षिण भारत मीडिया और मनोरंजन शिखर सम्मेलन आज से चेन्नई में हो रहा शुरू, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन करेंगे उद्घाटन
- कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई आज विधानसभा चुनाव के लिए बतौर भाजपा उम्मीदवार दाखिल करेंगे अपना नामांकन
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की 'CUET PG 2023' के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का आज अंतिम दिन
- 'गंगा पुष्करालु महोत्सव' के लिए आज और 26 अप्रैल को विशाखापट्टनम से वाराणसी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के एक दिन में मिले 500 पार 547 नए संक्रमित, अकेले जयपुर में मिले 135 केस, जयपुर और झालावाड़ में एक-एक संक्रमित की मौत
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल पूरे राजस्थान के जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों को बुलाया जयपुर, समीक्षा बैठक लेंगे
- राजस्थान के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले 5 लाख बच्चों को झटका, कल निकाली जाने वाली लाटरी स्थगित, नई तारीख की घोषणा तक नहीं
- पारिवारिक न्यायालय संख्या 2 ने 19 साल की युवती सुहानी का बचपन में हुआ विवाह निरस्त करने का फैसला सुनाया
- राजस्थान पर्यटन विकास निगम की सभी 75 होटलों में शादी-ब्याह के लिए बकिंग पर रियायत की घोषणा, 30 फीसदी तक कम हो सकेगा खर्चा
- मोबाइल ऐप से स्टाम्प बेचने की योजना के विरोध में राजस्थान के स्टाम्प वेंडर्स रहे हड़ताल पर 10 करोड़ के स्टाम्प नहीं बिके
- केंद्रीय हज कमेटी की पहल, कैशलेस होगी हज यात्रा, फोरेक्स कार्ड से करेंगे खर्चा और खरीदारी हज यात्री
- गर्मी के मौसम में कार्यस्थलों पर मजदूरों के काम के घंटे फिर से निर्धारित करने का केंद्र का राज्यों को निर्देश
- खालिस्तानी तत्वों से सम्पर्क को लेकर एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लिया सात दिन की रिमांड पर
- आईएनएक्स मीडिया मनी लॉऩ्ड्रिंग मामले में ईडी ने कार्ति चिदंबरम की 11 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की
- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को झटका देते हुए राज्य में शराब के टेट्रा पैक की बिक्री पर लगाई रोक
- कर्नाटक में चुनाव से पहले मुस्लिमों के 4 फीसदी आरक्षण रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 25 अप्रेल तक टली, राज्य सरकार ने कहा अगली तारीख तक अमल नहीं होगा फैसले पर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को होना है मतदान
- हिमाचल प्रदेश की लापता पर्वतारोही बलजीत कौर अन्नपूर्णा चोटी से सकुशल लौट आई, राजस्थान के किशनगढ़ के पर्वतारोही अनुराग मालू की तलाश जारी
- अमीरों से ज्यादा कैपिटल गेन टैक्स वसूलने की योजना से केंद्र सरकार का इनकार
- राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी की छोटे से दौर के बाद फिर पलटा मौसम, जैसलमेर के बारिश और ओले, जयपुर में अल सवेरे धूलभरी आंधी, आज और कल जारी रहेगा आंधी-बरसात का दौर
- राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए आवेदन 4 मई से 9 मई तक, लाटरी 12 मई को
- राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल की ओर से पैरा मेडिकल डिप्लोमा और डिग्री के लिए परीक्षा 29 अप्रेल को होगी
- बैंगलोर मेट्रो रेल में इंजीनियर आदि के 135 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रेल तक
- ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में नेत्र तकनीशियन के 27 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अप्रेल तक
- एनपीसीआईएल में कार्यकारी प्रशिक्षु के 325 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रेल तक
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेल में आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिस के 239 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रेल तक
-.भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड में बैकलॉग के विभिन्न 68 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जीएटी-बी/बीईटी की 23 अप्रेल को होने वाली परीक्षा अब 13 मई को होगी
Published on:
19 Apr 2023 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
