
सुविचार
''विश्वास" जीवन का सबसे बड़ा खजाना है, क्योंकि विश्वास के बिना ना तो "प्रेम" संभव है और ना ही "प्रार्थना".. इसलिए खुद तो विश्वास रखें ही साथ ही किसी का विश्वास कभी ना तोड़ें
आज क्या खास
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के विधायकों से फीडबैक कार्यक्रम के तहत आज जयपुर और बीकानेर संभाग के विधायकों से होगा वन टू वन संवाद
- जयपुर के सीतापुरा स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेटर में चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला आज से
- अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत राजस्थान राजस्व सेवा परिषद से जुड़े पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार आज और कल अवकास पर रहेंगे
- राजस्थान बहुजन समाज पार्टी का जयपुर में शहीद स्मारक से राजभवन तक पैदल मार्च आज, दलित अत्याचार के बढ़ते मामलों पर राज्य सरकार का जताएंगे विरोध
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'मोदी सरनेम' टिप्पणी मामले में सूरत की सत्र अदालत सुनाएगी आदेश, आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की है याचिका
- कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन, 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10 मई मतदान, 13 मई को घोषित होंगे परिणाम
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश दौरा, आज शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास में 'एट होम' समारोह की करेंगी मेजबानी, आमजन के लिए भी खुला रहेगा राष्ट्रपति निवास
- अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ का वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन आज, पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित एक होटल में सुबह 10 बजे करेंगे शुभारंभ
- शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रमुखों की बैठक आज नई दिल्ली में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, आपात स्थितियों को खत्म करने और उनसे बचाव के उपायों पर होगी चर्चा
- नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आज से हो सकेंगे सफ़ेद बाघ के शावकों का दीदार, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में शावकों को बाड़े में छोड़ा जाएगा
- 'जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत और स्वस्थ पंचायत' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली के पूसा स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कॉम्प्लेक्स में होगा शुरू
- 8वीं भारत-थाईलैंड रक्षा वार्ता आज बैंकॉक में, रक्षा मंत्रालय में विशेष सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
- साल का पहला सूर्यग्रहण आज, 5 घंटे 24 मिनट का ग्रहण भारत में कहीं पर नहीं दिखाई देगा
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के 589 ने संक्रमित मिले, जयपुर में सबसे ज्यादा 190 के मिले, राज्य में एक्टिव केस बढ़ कर 3201 हुए
- देश में 24 घंटे में कोरोना के 10,542 नए केस मिले, देश में एक्टिव केस अब 63,652
- अपग्रेडेड ईवीएम एम- 3 से होंगे इस बार राजस्थान विधानसभा के चुनाव, जल्दी मिल सकेंगे नतीजे
- सैर के लिए दुनिया के बेस्ट 23 स्थानों में भारत से अकेला हमारा राजस्थान, फोर्ब्स ने जारी की बेस्ट लोकेशंस की सूची
- अलवर के कालीमोरी रेलवे पाटक के नजदीक गाय से टकराई अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन, गाय उछल कर बुजुर्ग पर गिरी, दोनों की मौत
- केंद्रीय कैबिनेट ने नेशनल क्वांटम मिशन को दी मंजूरी, अब कई गुना डाटा की चंद पलों में हो सकेगी प्रोसेसिंग
- ग्लोबल वार्मिंग से वातावरण के साथ ही दिल को बड़ा खतरा, गर्मी में आर्द्रता से बढ़ता है एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम
- मिजोरम देश के सबसे खुशहाल राज्य, 100 फीसदी साक्षरता, लड़के-लड़कियों में कोई भेदभाव नहीं
- समलैंगिक विवाहों पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगे इस संबंध में उनके विचार, सुप्रीम कोर्ट का सवाल सरकार बिना डेटा के इसे कैसे बता रही है शहरी सोच
- दिल्ली हाईकोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से पेश किए गए आरोप-पत्र को किसी न्यूज चैनल पर दिखाए जाने पर रोक लगा दी है
- छोटा राजन गिरोह के गुर्गे शार्प शूटर संतोष उर्फ अबू सावंत को सिंगापुर से भारत लाया गया, जांच एजेंसियों को अहम सफलता
- मुंबई में एपल का भारत का पहला स्टोर खोलने के बाद कंपनी के सीईओ टिम कुक ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
- मध्यप्रदेश के कूनों नेशनल पार्क में अफ्रीका से लाए गए 20 चीतों के लिए पर्याप्त जगह नहीं, राजस्थान के मुकुंदरा में लाए जाएंगे चीते
- कोलकाता में फॉल्ट के चलते बिजली गुल हुई तो आसपास के लोग क्वेस्ट मॉल में जा जमे, आधी रात बाद पुलिस ने निकाला मॉल में घुसे लोगों को
- पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार चीनी इंजीनियर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
- उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा के लिए इस बार अब तक 15 लाख श्रद्दालुओं ने कराया रजिस्टेशन, टूटेगा रेकॉर्ड, रोजाना 13000 श्रद्धालु जा सकेंगे यात्रा पर
- जयपुर में आईपीएल मैच के दौरान टिकटों की जमकर कालाबाजारी, एसएमएस स्टेडियम में 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रुपए तक में बेची
- राजस्थान में धूल भरी आंधियों और बादलों ने गिराया पारा, गर्मी से राहत मगर वाहन चालक हुए परेशान
- राजस्थान में उच्च शिक्षा विभाग में 1300 पदोन्नतियों को सरकरा की मंजूरी, सरकारी कॉलेजों को मिलेंगे 1300 प्रोफेसर
- मेटा में फिर बड़ी छंटनी की तैयारी, 10000 की जाएगी नौकरी, फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्टा में जॉब कट
- ओडिशा लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण सेवा संवर्ग में 13 विषयों के लिए लेक्चरर के 244 पदों के लिए भर्ती निकाली, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई
- विश्व भारती में लाइब्रेरियन, रजिस्ट्रार आदि के 709 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई
- बिहार विधानसभा में सिक्योरिटी गार्ड के 69 पदों के ऑनलाइन आवेदन 16 मई तक
- डिपाटर्टमेट ऑफ एटॉमिक एनर्जी में जूनियर स्टोर कीपर समेत 65 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई
- बीएसएफ में 12वीं पास युवाओं के लिए कांस्टेबल के 247 पदों के लिए निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 22 अप्रेल से 12 मई तक
- भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण में असिस्टेंट मैनेजर के 45 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई
- महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर और 204 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई
- बांदा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर के 37 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई
- बीटीएससी में फार्मासिस्ट के 1539 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रेल
- झारखंड लोक सेवा आयोग ने नॉन टीचिंग स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के 836 पदों के लिए 28 अप्रेल तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड में फील्ड इंजीनियर के 50 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रेल
- ईपीएफओ में स्टेनोग्राफर आदि के 2859 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रेल
Published on:
20 Apr 2023 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
