
[MORE_ADVERTISE1]
आज का सुविचार
जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ सकते है, बहादुर तो वो है जो हार निश्चित हो फिर भी मैदान ना छोड़े
आज क्या खास
- राजस्थान विधानसभा में आज असम के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया और सर्वश्रेष्ठ विधायक अमीन खां और अनिता भदेल का होगा सम्मान
- राजस्थान विधानसभा में आज पेश होंगे दिव्यांग विश्वविद्यालय समेत तीन विधेयक, आज ही पारित होने की संभावना
- बेमौसम की बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, आज राजस्थान विधानसभा में खराबे पर चर्चा
- राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी अस्पताल संचालक आज घेरेंगे विधानसभा, बाधित रही मेडिकल सेवाएं
- राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश की जयंती पर आज बिटिया @ वर्क, बिटिया को ऑफिस लाकर फोटो वीडियो शेयर करें, चुनींद प्रकाशिशत और प्रसारित किया जाएगा पत्रिका के सभी प्लेटफार्म पर
- कथित फोन टेपिंग मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को आज फिर दिल्ली पुलिस ने किया तलब
-एमएसपी गारंटी कानून समेत अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर किसानों की दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत आज सुबह 10 से अपराह्न 3.30 बजे तक
- उदयपुर में जी- 20 देशों की बैठक आज से, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, मेवाड़ी अंदाज में किया जाएगा मेहमानों का स्वागत
- जयपुर में तीन दिवसीय 'आईटी डे सेलिब्रेशन' आज दूसरा दिन, जॉब फेयर में शामिल हो रही 400 कंपनियां
- जोधपुर में आज से शुरू हो रहा तीन दिवसीय राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो (RIE), राज्य के हस्तशिल्प निर्यात को वैश्विक स्तर पर उत्पाद प्रदर्शित करने का मिलेगा अवसर
- जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो आज से भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर, नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से वार्ता, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगी चर्चा
- नई दिल्ली में 'डिजिटल स्वास्थ्य' पर दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन आज से, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे अध्यक्षता
- भारत G20 अध्यक्षता के तहत सिविल-20 (C20) स्थापना बैठक आज से नागपुर में, 200 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि होंगे शामिल
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का 5वां पोषण पखवाड़ा आज से, 3 अप्रैल तक देश भर में होंगे कई कार्यक्रम
- तेलंगाना राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के खिलाफ "संवैधानिक गतिरोध" पैदा करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, राज्य विधानसभा द्वारा पारित कई विधेयकों पर कार्यवाही से राज्यपाल ने किया है इनकार
- नवनिर्वाचित मेघालय विधानसभा का बजट सत्र आज से शिलांग में और नागालैंड विधानसभा का पहला सत्र कोहिमा में होगा शुरू होगा
- आज आएगा तमिलनाडु राज्य का बजट, वित्त मंत्री पलानिवेल थियागा राजन चेन्नई स्थित विधानसभा पेश करेंगे बजट
- कर्नाटक क्षेत्र के बेलगावी में कांग्रेस पार्टी का 'युवा क्रांति सम्मेलन' आज, सांसद राहुल गांधी होंगे शामिल
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में 'युवा वैज्ञानिक' के लिए पंजीकरण आज से
- 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' के लिए आज से शुल्क वसूलना शुरू करेगा ट्विटर
- डेल्टा स्टडीज इंस्टीट्यूट (डीएसआई) चार दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी आयोजित करेगा, गोदावरी डेल्टा में चार दिनों तक क्षेत्रीय अध्ययन पूरा करने के बाद कार्यक्रम काकीनाडा में समाप्त होगा
- नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल "प्रचंड" आज काठमांडू स्थित संसद में रखेंगे विश्वास मत
- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज से रूस की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर, यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता की संभावना
- दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जोधपुर, बीकानेर संभाग में आज भी मौसम का मिजाज रहेगा टेढ़ा, 23-24 मार्च को सक्रिय होगा नया विक्षोभ
- अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस आज, खुश रहने के लिए हंसना जरूरी, हंसते रहेंगे तो सपने भी अच्छे आएंगे
खबरें आपके काम की
- वंदेभारत ट्रेन के संचालन की तैयारियां, 24 को जयपुर में पहुंचेगा ट्रेन का पहला रैक, अप्रेल के पहले सप्ताह से दौड़ेगी ट्रेन, किराया कम से कम 800 रुपए
- सूचना का अधिकार के प्रति जागरूकता के लिए मीडिया फाउंडेशन की ओर से 25 व 26 मार्च को जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में आरटीआई समिट
- प्याज की आवक बढ़ी, थोक में 7 रुपए से 12 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा प्याज
- राजस्थान पुलिस की राज्य के चार जिलों के 331 स्थानों पर दबिश, 180 बदमाश गिरफ्तार
- राजसमंद जिले के गंगागुड़ा गांव में बजरी खनन के विरोध पर युवक की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित, दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
- इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते समय चार दोस्त चूरु जिले में जोहड़ में डूबे
- दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले में तमिलनाडु के सीएम केसीआर की बेटी के कविता ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में, ईडी ने दायर की केविएट
- अडानी समूह को हालात के मद्देनजर रोकना पड़ा 34,900 करोड़ का पेट्रोकेम प्रोजेक्ट
- ओटीटी पर क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं होगा, सरकार ने दी चेतावनी
- केंद्रीय गृह मंत्रालय का पाकिस्तान और चीन की नागरिकता ले चुके लोगों की भारत में छोड़ी गई सम्पत्ति को नीलाम करने का फैसला
- केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर किराया बढ़ा, फाटा से अब 5500 और सिरसी से 5498 रुपए लगेंगे
- अमरीका के 186 बैंक और डूने के कगार पर, यूरोप भी चपेट में, ग्राहकों में मचा हड़कम्प, भारत फिलहाल संकट से दूर
- दो दशक में धरती से सात प्रतिशत पहाड़ी जंगल नष्ट, पक्षियों, स्तनधारियों और उभयचरों के आवास स्थलों पर बढ़ा खतरा
- सोने चांदी में जबर्दस्त उछाल, सोना 61 हजारी और चांदी 70 हजारी
- सीआरपीएफ में कांस्टेबल के 9212 पदों के लिए आवेदन 27 मार्च से 25 अप्रेल तक जमा होंगे
- वायुसेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च तक
- गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के 193 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अप्रेल तक
- एसएससी की सलेक्शन पोस्ट फेज 11 के 5369 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च तक
- एसएसएसबी पंजाब में वेटरनरी इंस्पेक्टर, फायरमैन, ड्राइवर आदि के 1961 पदों के लिए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च तक
- जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के सहायक प्रोफेसर, पीटीआई, लाइब्रेरियन आदि के 351 पदों के लिए - ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च तक
Published on:
20 Mar 2023 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
