8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 28 April 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 28 April 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

2 min read
Google source verification
jaipur-news-28-april-jaipur-news-patrika-bulletin-today

पत्नी की मौत, पति घायल

सुविचार

किसी का किया हुआ अहसान या कार्य कभी नहीं भूलना चाहिए और अपना किया हुआ अहसान या कार्य कभी याद नहीं रखना चाहिए।

आज क्या ख़ास

- मौसम विभाग ने राजस्थान की लगभग सभी जिलों में आज और कल के लिए थंडर स्टॉर्म गतिविधियों की जताई संभावना, बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज रहेंगे हनुमानगढ़, चूरू और सीकर दौरे पर महंगाई राहत शिविरों का करेंगे अवलोकन जनसभा को करेंगे संबोधित

- संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के कथित घोलता मामले में आज राज्य सरकार ने पेश किया गया था प्रार्थना पत्र पर राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में सुनवाई आज

- राजस्थान में वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आज भी जारी रहेगा धरने-प्रदर्शनों का दौर, सफाई कर्मियों की नई भर्ती में 100 फीसदी प्राथमिकता की है मांग

- सैनी समाज आरक्षण आंदोलन के चलते भरतपुर के नदबई, वैर व भुसावर क्षेत्र में आज रात 12 बजे तक जारी रहेगी नेटबंदी, जयपुर-आगरा राजमार्ग पर जारी है आंदोलन

- जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आज से 7 मई तक लगेगा राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला, राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्यों की सहकारी संस्थाएं लगा रही स्टॉल

- दिल्ली सरकार में कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

काम की खबरें

- राजस्थान में कोरोना के 383 नए मरीज पाए गए, कोटा और उदयपुर में 1-1 संक्रमित की मौत

- जयपुर आगरा हाईवे पर माली सैनी समाज के आरक्षण आंदोलन से अटका 300 करोड़ रुपए तक का कारोबार, गांवों के रास्ते जा रहे मालवाहक भारी वाहन

- बद्रीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोचार और विधि विधान के साथ खोले गए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

- बीएसएफ के जवानों ने नारको टेररिज्म की एक और कोशिश की नाकाम, पंजाब से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मार गिराया पाकिस्तान से मादक पदार्थ लेकर आ रहा ड्रोन

- चीन और पाकिस्तान को साइबर हमले का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, भारतीय थल सेना में बनेंगी कमांड साइबर ऑपरेशंस और सपोर्ट विंग्स

- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के दो शहीदों के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, गांव में अंतिम संस्कार नहीं होने देने का जारी किया फरमान

- सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को मान्यता को लेकर जारी सुनवाई के बीच 121 पूर्व जजों छह पूर्व राजदूतों समेत 101 पूर्व नौकरशाहों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू को लिखा पत्र, जताया अपना विरोध

- लंदन में ब्रिटेन के पहले जगन्नाथ मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू ओडिशा के उद्यमी विश्वनाथ पटनायक देंगे 250 करोड़ का दान

- गुजरात की विशिष्ट हस्तकला 'माता नी पचेड़ी' को दिया गया जी आई टैग, गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी वर्ष 2020 में किया था आवेदन अब मिला प्रमाण पत्र

- राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कई जिलों में दिखा, आंधी के साथ झमाझम हुई बारिश, भीलवाड़ा में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत