
जयपुर. लॉक डाउन में भले ही सामान्य जनमानस घरों में बंद हैं लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अव्यवस्था का सामना सीधे तौर पर करना पड़ रहा है। कोरोना संकट के कर्मवीर पुलिसकर्मी पिछले डेढ़ माह से ज्यादा समय से नाकाबंदी पॉइंट पर आठ से बारह घंटे तक लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं। लेकिन इन पुलिस कर्मियों को टॉयलेट तक की सुविधा नहीं हैं। वहीं संक्रमण के डर की वजह से महिला पुलिसकर्मियों के लिए यह ज्यादा बड़ी समस्या बन गई है।
खासतौर पर शहर के बाहरी इलाकों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात ये हैं कि अगर घर पास में है तो पुलिस कर्मी अनुमति लेकर टॉयलेट का इस्तेमाल करने जाना पड़ता है या अपने किसी जानकार के घर जाना पड़ रहा है।
मोबाइल टॉयलेट की होनी चाहिए व्यवस्था
ऐसे में इन कोरोना कर्मवीरों के लिए नगर निगम की ओर से मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था हो तो महिला पुलिसकर्मियों को काफी हद तक राहत मिलेगी। इन दिनों शादी विवाह और अन्य समारोह का आयोजन नहीं हो रहा। ऐसे में मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था आसानी से हो सकती है। साथ ही टॉयलेट को सेनेटाइजेशन की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
ये है पुलिसकर्मियों का कहना
गर्मी में भी कम पानी पीती हैं
एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के डर की वजह से पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने से बचती हैं। ड्यूटी के समय समस्या कम हो इसलिए वह गर्मी के समय में भी कमी पानी पीती हैं।
ड्यूटी करना होता मुश्किल
नाम न बताने की शर्त पर जयपुर के एक नाकाबंदी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि महिने के कठिन दिनों में ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे वक्त में कई बार तो उन्हें छुट्टी लेकरजाना पड़ता है। चलित टॉयलेट की व्यवस्था होगी तो वो बिना परेशानी ड्यूटी कर पाएंगी।
Published on:
26 May 2020, 1:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.