15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैरिटेज निगम: सड़कें बनेंगी, टाइलें बिछेंगी

—साढ़े तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

less than 1 minute read
Google source verification
हैरिटेज निगम: सड़कें बनेंगी, टाइलें बिछेंगी

हैरिटेज निगम: सड़कें बनेंगी, टाइलें बिछेंगी



जयपुर। हैरिटेज नगर निगम के वार्डों में साढ़े तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास रविवार को महापौर मुनेश गुर्जर ने किया। इस बजट से हैरिटेज निगम के वार्डों में 11 कार्य होंगे। निगम मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि ग्रीन वैली को विकसित किया जाएगा। कुछ काम तो शुरू भी हो चुके हैं। कई वार्डों में फुटपाथ पर टाइलें लगाने के भी काम होंगे। कार्यक्रम में उप महापौर मोहम्मद असलम फारूकी, पार्षद दशरथसिंह शेखावत, अब्दुल वहीद, शबनम खानम, कृष्णा शर्मा सहित हवामहल आमेर जोन के अधिकारी तथा कई वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।


दावा और हकीकत में अंतर
भले ही महापौर जनता की मांग के अनुरूप विकास कराने का दावा कर रही हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कई वार्ड ऐसे हैं। जहां पर अब तक विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। यही वजह है कि भाजपा के अधिकतर पार्षद परेशान हैं।

ये होंगे कार्य
वार्ड पांच: सीमेंट की सड़क का निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य होगा।
वार्ड छह: राजीव गांधी, भगत सिंह और राम रहीम पार्क की मरम्मत होगी।
वार्ड सात: भट्टा बस्ती सामुदायिक भवन के पास खाली पड़ी जमीन पर ग्रीन वैली विकसित होगी और कुछ जगहों पर सड़क बनेगी।
वार्ड 15: संजय नगर भट्टा बस्ती कब्रिस्तान से खंडेलवाल कॉलेज तक की सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी।
वार्ड 16: शिवाजी नगर कॉलोनी के पास ग्रीनवैली विकसित की जाएगी।


वर्जन———
पार्षदों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। जनता की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ये विकास कार्य किए जा रहे हैं।
—मुनेश गुर्जर महापौर


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग