6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rescue Video: जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढही, छह मजदूर मलबे में दबे

झोटवाड़ा के निवारु रोड पर हादसा, निर्माणाधीन छत ढह गई, नीचे दबे छह मजदूर, पुलिस, स्थानीय लोगों ने मिलकर पांच को बाहर निकाला

Google source verification

जयपुर। राजधानी में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन छत ढह गई। जिसके मलबे में वहां काम कर रहे छह मजदूर अंदर दब गए। जिससे अफरा-तफरी मच गई। सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों को मलबे से निकाला। घायल हालत में मजदूरों को एसएमएस अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार झोटवाड़ा के निवारु रोड पर एक इमारत का काम चल रहा था। अचानक निर्माणाधीन छत ढह गई। जिससे वहां काम कर रहे छह मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम में लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला। घायल मजदूरों को एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। जहां एक मजदूर की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।