15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 11 November : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 11 November : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
jaipur-news-jaipur-news-11-november-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार

समझ, "ज्ञान" से ज्यादा गहरी होती है.. बहुत से लोग हमें जानते हैं लेकिन कुछ ही समझ पाते हैं, समय, सत्ता, संपत्ति और शरीर चाहे साथ दें ना दें, लेकिन स्वभाव, समझदारी और सच्चे संबंध हमेशा साथ देते हैं।

आज क्या खास

- राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का आज से तीन दिन जोधपुर-अहमदाबाद दौरा, विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण समारोह में लेंगे भाग, शाम 6 बजे जाएंगे अहमदाबाद
- समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 18 से 26 फरवरी 2023 तक होगी परीक्षा
- NEET UG 2022 की ऑफलाइन काउंसलिंग राउंड-2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व फॉर्म फिलिंग की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन, राउंड-2 आवंटन में 1 हज़ार 956 एमबीबीएस सीटें हैं खाली
- वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की सुनावई के लिए पीठ का गठन आज करेगा सुप्रीम कोर्ट
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा, भुवनेश्वर से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी शुभारंभ, स्कूली छात्रों और शिक्षकों से करेंगी संवाद
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज से 13 नवंबर तक कंबोडिया दौरे पर, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी होंगे साथ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज कर्नाटक-तमिलनाडु दौरा, बेंगलूरू में वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, तो केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का करेंगे उद्घाटन, तमिलनाडु में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व की 'भारत जोडो यात्रा' में आज शिवसेना के आदित्य ठाकरे होंगे शामिल, स्वास्थ्य खराब होने के चलते एनसीपी प्रमुख शरद पवार नहीं हो पाएंगे यात्रा में शामिल
- मध्य प्रदेश के मुरैना में तीन दिवसीय मेगा कृषि मेला-प्रदर्शनी आज से, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सीएम शिवराज सिंह चौहान रहेंगे मौजूद
- वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' की सुरक्षा से संबंधित याचिका पर सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय
- झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज
- मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज ल
- यंग इंडिया और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के तत्वावधान में गोवा के पणजी में 'गोवा थॉट लीडरशिप कॉन्क्लेव' का आयोजन
- 'सामान नौकरी समान वेतन' की मांग पर राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी आज जयपुर के शहीद स्मारक पर देंगे धरना
- मौसम विभाग ने राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की जताई संभावना, आज न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की हो सकती है गिरावट
- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज

खबरें आपके काम की

- राजस्थान में कोरोना के 31 नए संक्रमित मिले, अकेले जयपुर में आधे से ज्यादा 16 केस मिले, एक्टिव केस अब ढाई सौ से नीचे 247 बचे
- राजस्थान में डेंगू का प्रकोप, जयपुर समेत पांच जिलों में पांच हजार लोग चपेट में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट
- सरदार शहर विधानसभा सीट के उपचुनाल की अधिसूचना जारी, पहले दिन नहीं भरा गया कोई नामांकन
- आधार कार्ड बनवाने के दस साल बाद कम से कम एक बार संबंधित दस्तावेजों को फिर से अपडेट कराना अब अनिवार्य होगा
- जयपुर के जयसिहंपुरा खोर स्थित एक फार्म हाउस में घुसा पैंथर, बेहोश कर नाहरगढ़ जैविक उद्यान स्थित रैस्क्यू सेंटर लाया गया, दायां पंजा बुरी तरह जख्मी है पैंथर का, इलाज जारी
- शातिर वाहन चोर ने अजमेर में दिया लाइव डेमो, आइजी के सामने मिनटों में लॉकिंग सिस्टम हैक कर उड़ाई लग्जरी कार
- राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की ओर से हरियाणा के मानेसर में आयोजित आतंकवाद निरोधी संयुक्त अभ्यास में राजस्थान एंटी टेरेसिस्ट स्क्वायड (एटीएस) को मिला पहला स्थान
- भ्रामक विज्ञापनों का हवाला देकर केरल के डॉक्टर की शिकायत पर उत्तराखंड की आयुर्वेद और यूनानी लाइसेंस अथॉरिटी ने पंतजलि के उत्पाद बनाने वाली बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी की 5 दवाओं के उत्पादन पर लगाई रोक
- लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के आदेश पर कांग्रेस के बायतु विधायक हरीश चौधरी और अन्य के खिलाफ केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और नागौर के सासंद हनुमान बेनीवाल पर हमले के मामले में दर्ज एफआइआर पर अग्रिम जांच पर राजस्थान हाईकोर्ट ने लगाई रोक
- भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी गौतम नवलखा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब जेल की बजाय घर में रहेंगे नजरबंद
- रामसेतु को ऐतिहासिक स्मारक घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से चार हफ्ते में मांगा हलफनामा
- हिमालयन रेंज में टेक्टोनिक प्लेट स्थिर नहीं, हलचल से देश को बड़े भूकंप का खतरा
- मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी
- अच्छी बरसात से देशभर में भूजल स्तर में बढ़ोतरी, राजस्थान के हालात अभी भी चिंताजनक
- अंडमान निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण बलात्कार के मामले में गिरफ्तार
- मालदीव की राजधानी माले में विदेशी कामगारों के आवास क्षेत्र में लगी आग से 9 बारतीयों समेत 10 की मौत
- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जयपुर में बारिश के कारण नहीं कर सके लेपर्ड सफारी, पत्नी अंजलि का मनाया जन्मदिन
- पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी बाल दिवस 14 नवंबर को राजस्थान के 14 बाल कवियों को करेगी सम्मानित, समारोह झालाना स्थित लालित कला अकदामी संकुल के सबागार में सुबह 11 बजे होगा
- राजस्थान पर्यटन विकास निगम 19 व 20 नवंबर को जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर जहां-ए-खुसरो संगीत समारोह करेगा आयोजित, यह समारोह 17 साल के अंतराल बाद हो रहा है आयोजित
- पत्रिका इन एजुकेशन पाई को ओर से विश्व बाल दिवस 19 नवंबर के उपलक्ष में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में एंट्री 15 नवंबर तक भेजी जा सकेगी
- टी- 20 विश्वकप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा

- वन रक्षक भर्ती कल व परसों, तीन लाख अभ्यर्थी आएंगे जयपुर, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध, दो दिन तक जरूरी होने पर ही घर से निकलने की यातायात पुलिस की जनता से अपील
- राजस्थान आवासन मंडल में कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द की जाएगी पूरी, 311 कार्मिक किए जाएंगे भर्ती
- जवाहर स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुड्डुचेरी में नर्सिंग अधिकारी के 433 पदों के लिए आवेदन मांगे गए
- स्नातक की डिग्री 3 साल की बजाय चार साल में करने संबंधी यूजीसी के नियम जल्द जारी होंगे, सत्र 2023-24 से लागू होंगे, पहले दाखिला ले चुके विद्यार्थी को भी मिल सकता है मौका