15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 21 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 21 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
jaipur-news/jaipur-news-21-january-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार
जीवन में वाणी को संयम में रखना अनिवार्य है क्योंकि वाणी से दिए हुए घाव कभी भरे नहीं जा सकते

आज क्या खास

- सीएम अशोक गहलोत आज श्रीगंगानगर में, रायसिंहनगर में सुबह 10 बजे गुरुद्वारे में दर्शन का कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे तक लौटेंगे जयपुर
- भाजपा युवा मोर्चा का 'बॉर्डर विलेज दर्शन' आज बीकानेर के खाजूवाला में, प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां, भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वरूण जावेरी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिंमाशु शर्मा रहेंगे मौजूद
- पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का दो दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन आज से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे दिल्ली कैंट स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का करेंगे दौरा
- दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव आज से कर्नाटक के हुबली में, केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे उद्घाटन
- पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार मोहाली में अपनी पहली बड़ी शिक्षा परियोजना, 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' करेगी शुरू
- मध्य प्रदेश सरकार आज से 29 मार्च तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष तीर्थयात्रा कार्यक्रम करेगी शुरू, लगभग 20 हज़ार श्रद्धालुओं को करवाया जाएगा विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण
- भाजपा की कर्नाटक इकाई आज कर्नाटक में 'विजय संकल्प अभियान' करेगी शुरू, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 29 जनवरी तक जारी रहेगा अभियान
- सीपीआई (एम) और कांग्रेस पार्टी "संविधान बचाने" और "त्रिपुरा में लोकतंत्र को बहाल करने" के लिए अगरतला में करेंगे रैली
- चार दिवसीय भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF)-2022 भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में होगा शुरू
- स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए राष्ट्रीय प्रवेश सह छात्रवृत्ति परीक्षा आज
- त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर राज्यों का स्थापना दिवस आज
- भारत-न्यूजीलैंड दूसार वनडे आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायणसिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से
- भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 महिला टीम के बीच शाम 5:15 बजे का मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में

खबरें आपके काम की

- कोरोना मुक्त हो रहा राजस्थान, सात दिन से पूरे राज्य में नहीं मिला एक भी नया संक्रमित, राज्य में एक्टिव केस बचे अब सिर्फ चार
- राजधानी जयपुर में बढ़ते यात्रीभार के मद्देनजर मेट्रो ट्रेन की संचालन अवधि दो घंटे बढ़ी, अब सुबह 6.20 की बजाय 5.20 से और ऱात को 9.20 बजे तक की बजाय 10.20 तक मिलेगी मेट्रो सेवा
- जयपुर में 23 जनवरी को एक समारोह में सरकार करेगी 1 लाख 36 करोड़ रुपए के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर, 13 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, उद्योग विभाग का दावा
- राइट टू हेल्थ बिल के प्रावधानों के विरोध में प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसायटी का 23 जनवरी को जयपुर के निजी अस्पातलों में सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी बंद का आह्वान, मांगे न माने जाने पर संपूर्ण हाड़ताल और सरकारी योजनाओं के बहिष्कार की धमकी
- जयपुर में पेपर लीक प्रकरण के सरगना के अधिगम कोचिंग सेंटर की किराये की बिल्डिंग गिराने के बाद उसके पास की बिल्डिंग्स के अवैध निर्माण पर भी चला बुलडोजर
- रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार एसओजी की निलंबित एसएसपी दिव्या मित्तल को तीन फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
- अजमेर के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स में भाग लेने पाकिस्तानी जायरीनों को जत्था अटारी बॉर्डर से क्रॉस कर अमृतसर से स्पेशल ट्रेन से 24 जनवरी को सीधे अजमेर आएगी, 500 पाक जायरीन आएंगे
- डेरा सच्चा सौदा के बलात्कार और हत्या के दोषी प्रमख राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फिर दी 40 दिन की पैरोल, गत 24 नंवबर को ही खत्म हुई थी पैरोल
- हड़ताल और छट्टियों के कारण बैंक ऑफ इंडिया जनवरी के अंतिम पांच दिन और शेष बैंक माह के आखिरी चार दिन तक बंद रहेंगे, बैंक ऑफ इंडिया 27 को और शेष बैंकों में 30-31 जनवरी को हड़ताल रहेगी
- मुस्लिमों के बहुविवाह और निकाह हलाला को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ बनेगी
- आपराधिक मामलों में दायर चार्जशीट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
- महिला यात्री के साथ अभद्रता के मामले में नागरिक उड्डयन माहनिदेशालय ने एय़र इंडिया पर ठोका 30 लाख रुपए का जुर्माना, पायलट सस्पैंड
- जोशीमठ मामले को लेकर अब नई चिंता, चीन तक जाने वाले ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भी पड़ी दरारें, बारिश और बर्फबारी से और बढ़ेगा खतरा
- मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर अपर सिविल जिला जज की अदालत में सुनवाई, अगली तारीख 25 जनवरी

- स्कॉर्पीन श्रेणी की 5वीं पनडुब्बी आईएनएस वागीर 23 जनवरी को होगी भारतीय नौ सेना में शामिल, नौ सेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार औपचारिक तौर पर करेंगे शामिल
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कार चलाते समय दिखे बिना सीट बैल्ट के, मांगी माफी
- बेतुका मुकदमा दायर करने के आरोप में अमरीका के फ्लोरिडा में एक संघीय अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प पर ठोका 10 लाख डॉलर का जुर्माना
- भारत के बल्लेबाज लोकेश राहुल की शादी 23 जनवरी को, आथिया के साथ सुनील शैट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में लेंगे सात फेरे
- जोधपुर में हुए रणजी ट्रॉफी मैच में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 167 रन से हराया, मानव सुथार प्लेयर ऑफ द मैच
- विश्वकप हॉकी में इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम भी सीधे पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

- इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) में सिक्योरिटी असिसटेंट समेत 1675 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी तक मांगे
- सीआरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक के 1458 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी
- ग्रेटर नगर निगम मुंबई में सहायक स्टाफ नर्स के 421 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी
- गेल इंडिया लिमिटेड में वरिष्ठ अभियंता आदि के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी
- गुजरात के राजकोट म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के 117 पदों के लिए आवदेन 6 फरवरी तक
- भारतीय नौसेना में एसएससी एग्जीक्यूटिव (आईटी) के 70 पदों के लिए आवेदन पांच फरवरी तक
- गूगल के 12000 कर्मचारियों की छंटनी शुरू, सीईओ सुंदर पिचाई ने लिखा आई एम सॉरी..